Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरमेल सिंह टोहड़ा के निधन पर जताया शोक

Updated on Tuesday, September 30, 2025 18:38 PM IST

 

 

 

चंडीगढ़, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को पंजाब के जिला पटियाला के गांव टोहड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने पंजाब भाजपा के प्रदेश सचिव कंवरवीर सिंह टोहड़ा के पिता एवं पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सरदार हरमेल सिंह टोहड़ा के निधन पर शोक प्रकट किया। इस अवसर पर हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी साथ रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव टोहड़ा में पहुंचकर दिवंगत नेता के दोनों पुत्रों सहित परिजनों से भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार हरमेल सिंह पंजाब के वरिष्ठ व लोकप्रिय नेता थे। वे सदैव जनता के सुख-दुख में सहभागी रहते थे और उनकी छवि एक जनसेवक की रही।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरमेल सिंह टोहड़ा के निधन पर जताया शोक

पटियाला जिले के गांव टोहड़ा स्थित भाजपा के प्रदेश सचिव कंवरवीर सिंह टोहड़ा के घर पहुंचें हरियाणा के मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार हरमेल सिंह ने राजनीति में उल्लेखनीय ऊँचाइयाँ हासिल कीं और पंजाब की जनता ने उन्हें अपार स्नेह व सम्मान दिया। उनकी स्मृतियाँ सदैव प्रेरणा देती रहेंगी। नायब सिंह सैनी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके सुपुत्र उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाते हुए समाजसेवा और गरीब कल्याण की उनकी सोच को साकार करेंगे। उन्होंने अरदास करते हुए कहा कि वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों व उनके देश-विदेश में बसे प्रशंसकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करना दुर्भाग्यपूर्ण – मुख्यमंत्री

 

गांव टोहड़ा में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लंदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी भारत के ऐसे आइकॉन हैं, जिन्होंने अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलते हुए अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर विवश किया। इस अवसर पर हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पंजाब भाजपा के सचिव कंवरवीर सिंह टोहड़ा, उनके भाई हरेंद्र पाल सिंह, उनकी माता बीबी कुलदीप कौर टोहड़ा, बहन डा. जसप्रीत कौर सहित अन्य भी मौजूद रहे। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X