Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह हरियाणा में निकालेंगे सद्भाव यात्रा

Updated on Tuesday, September 30, 2025 17:56 PM IST

 
 
चंडीगढ़। हिसार के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह पांच अक्टूबर से हरियाणा में सद्भाव यात्रा निकालने जा रहे हैं। बृजेंद्र सिंह का स्पष्ट कहना है कि यात्रा का मकसद आपसी भाईचारे और कांग्रेस को मजबूत करना है। मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बृजेंद्र सिंह ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर हरियाणा में सद्भाव यात्रा की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी और तकरीबन सात माह तक यात्रा 2600 से 2800 किलोमीटर तक सफर तय करेगी। बृजेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि यात्रा को लेकर सभी विधायकों, विधानसभा प्रत्याशियों के साथ सांसद और लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे नेताओं को निमंत्रण भेजा रहा है।
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह हरियाणा में निकालेंगे सद्भाव यात्रा 
पांच अक्टूबर को नरवाना से होगी शुरूआत
हर विधानसभा में दो दिन का होगा ठहराव

कांग्रेस की गुटबाजी पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 11 सालों से कांग्रेस का संगठन नहीं था, जिसके चलते कार्यकर्ता किसी न किसी नेता के आवास पर जाते थे, जहां भीड़ ज्यादा होती थी, उसे गुटबाजी बता दिया जाता था। मगर अब संगठन बन गया है, अब कार्यकर्ता केवल कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य कर रहा है।
बृजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बधाई देते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अनुभव नेता हैं और वे विधानसभा में सीएलपी की भूमिका निभा रहे थे। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान बेरोजगारी, किसानों को फसलों का भाव न मिलना, वोट चोरी सहित विधानसभा क्षेत्रों के स्थानीय मुद्दों को उठाया जाएगा। बृजेंद्र सिंह ने बताया कि 5 अक्टूबर को नरवाना विधानसभा के दनौदा गांव से यात्रा की शुरुआत होगी। 5 और 6 अक्टूबर को दो दिन यात्रा नरवाना के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र को कवर करेगी। इसके बाद 7 और 8 अक्टूबर को कलायत, 9 व 10 अक्टूबर को सफीदों से होकर गुजरेगी। 11 अक्टूबर को विश्राम रहेगा। 12 व 13 अक्टूबर को जींद विधानसभा, 14 व 15 को जुलाना, 16 व 17 को नारनौंद में जाएगी। वहीं, 18 से 21 अक्टूबर तक त्योहारों के चलते यात्रा को विश्राम दिया गया है। 22 व 23 अक्टूबर को उचाना विधानसभा और 24 व 25 अक्टूबर को उकलाना विधानसभा में क्षेत्र जाएगी। जबकि बरवाला, बवानी, खेड़ा, नलवा, हांसी, हिसार और आदमपुर का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X