Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कांग्रेस ने अपनी पार्टी में हर तरफ देखा, लेकिन कोई भी साफ सुथरी छवि वाला व्यक्ति नहीं मिला: रामपाल माजरा

Updated on Tuesday, September 30, 2025 17:08 PM IST



चंडीगढ़। मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की पैसे लेकर सीएलयू करवाने की सीडी जारी की। उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष बनने की बधाई के साथ साथ बीजेपी को भी बधाई दी कि भाजपा जिसको चाहती थी उसको फिर से कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष बना दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हाल ही में एक बयान दिया था कि हरियाणा की कमान किसी युवा के हाथ में देंगे लेकिन उसके उलट भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बना दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी भी चाहती थी कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस विधायक दल के नेता बने। इसी के चलते पिछले 1 साल से भूपेंद्र सिंह हुड्डा से कोठी खाली नहीं करवाई।  

कांग्रेस ने अपनी पार्टी में हर तरफ देखा, लेकिन कोई भी साफ सुथरी छवि वाला व्यक्ति नहीं मिला: रामपाल माजरा

राहुल गांधी ने हाल ही में एक बयान दिया था कि हरियाणा की कमान किसी युवा के हाथ में देंगे लेकिन उसके उलट भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बना दिया

बीजेपी भी चाहती थी कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस विधायक दल के नेता बने। इसी के चलते पिछले 1 साल से भूपेंद्र सिंह हुड्डा से कोठी खाली नहीं करवाई


रामपाल माजरा ने राव नरेंद्र सिंह पर लगे भ्रष्टाचार का मामले को उठाते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा राज में हरियाणा में बहुत सारे जमीन घोटाले हुए थे। विधायकों को सीएलयू दिए जाते थे और उनसे मोटी रकम ली जाती थी। तब इनेलो ने कांग्रेस के तत्कालीन मंत्री राव नरेंद्र का पैसे के बदले सीएलयू कराने के स्टिंग ऑपरेशन की सीडी जारी की थी जिसमें राव नरेंद्र सिंह पैसे मांगते हुए साफ नजर आ रहे हैं। इस सीडी में राव नरेंद्र सीएलयू करवाने के 30 करोड़ से  लेकर 50 करोड़ रुपए तक मांगते नजर आ रहे हैं। वो पेमेंट कैसे की जाएगी और इसका शेड्यूल कैसे होगा ये सारी बातें इस सीडी में दर्ज हैं। राव नरेंद्र पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और उन पर एफआईआर दर्ज है। इस मामले में हरियाणा के तत्कालीन लोकायुक्त जस्टिस प्रीतम पाल ने जांच डीजीपी को सौंपी थी, तब लिए गए वॉयस सैंपल भी सही पाए गए थे। कांग्रेस ने अपनी पार्टी में हर तरफ देखा, लेकिन कोई भी साफ सुथरी छवि वाला व्यक्ति नहीं मिला। कैप्टन अजय यादव ने राव नरेंद्र सिंह की नियुक्ति को लेकर जो सवाल उठाए हैं, वह बिल्कुल सही हंै। राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाने में पार्टी की कौन सी मजबूरी है। सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी को भी सीएलयू दिया गया था। शायद उसी के चलते हरियाणा कांग्रेस संगठन में यह बदलाव हुए हैं। रामपाल माजरा ने कहा कि जब तक राव नरेंद्र सिंह के बारे में हाई कोर्ट से कोई निर्णय नहीं आ जाता तब तक उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाना गलत है। इस मामले को लेकर राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ हाई कोर्ट में मामला जारी है और चार्ज सीट भी पेश हो गई है।   

 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X