Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा बना महोत्सव: धनखड़

Updated on Tuesday, September 30, 2025 17:04 PM IST

 

चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि  देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़े को लोग त्यौहार की तरह मना रहे हैं। विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। वोकल फॉर लोकल के तहत स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग हो रही है। स्वच्छता, पौधरोपण, रक्तदान शिविर आयोजित हो रहे हैं। दिव्यांगजनों को सहायक यंत्र वितरित किए जा रहे हैं । कार्यकर्ता मोदी और नायब सरकार की कल्याणकारी नीतियों का लाभ अंत्योदय की भावना से अंतिम पात्र व्यक्ति तक पंहुचा रहे हैं। जीएसटी सुधारों  से बढ़ी खरीददारी से बचत उत्सव मनाया जा रहा है। बाजारों मेंं रोनक आई हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ मंगलवार को सेवा पखवाड़े के तहत एनसीआई बाढ़सा में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ कर रहे थे। बादली हलके के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर मेंं पहुंचने पर क्षेत्र की सरदारी और एनसीआई एम्स के डॉक्टरों ने मुख्य अतिथि औमप्रकाश धनखड़ का जोरदार स्वागत किया। धनखड़ ने कहा कि सेवा पखवाड़ा दो अक्टूबर को गांधी जी का स्मरण करेगा।

पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा बना महोत्सव: धनखडएनसीआई एम्स बाढ़सा में आयोजित रक्तदान शिविर मेंं पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़

देश भर में भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं विभिन्न प्रकार के जनसेवा के कार्यक्रम

 धनखड़ ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत हो। इसके लिए जरूरी है कि हमारे लोकल उत्पाद बड़े ब्रांड बनें। स्वदेशीकरण आत्मनिर्भरता की नींव है। प्रधानमंत्री मोदी ने बार बार आह्वान किया है कि जहां तक संभव हो ऐसे उत्पाद खरीदें ,जिसमें भारतवासी के पसीने की महक हो। इसलिए त्यौहारों के पर्व पर स्वदेशी उत्पाद ही खरीदें। जीएसटी सुधार होने से उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति बढ़ गई है। देशवासी बचत उत्सव मना  रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने गांव , क्षेत्र, जिले और प्रदेश के उत्पादों को खरीदें और उनकी गुणवत्ता की सकारात्मक ढंग से चर्चा करें। लोग प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रेरक फिल्म देख रहे हैं, उनके जीवन पर आधारित पुस्तक पढ़ रहे हैं।
इस अवसर पर पत्रकारों के सवालोंं का जवाब देते हुए धनखड़ ने कहा कि अभी दूसरी पार्टियों को वर्ष 2029 में सत्ता में आने का दावा नहीं करना चाहिए। भाजपा सरकार लोगों की भावनाओं के अनुरूप अच्छा कार्य कर रही है। इसलिए आने वाले वर्षों में भी भाजपा की सरकार बनेगी।  कांग्रेस में हुए बदलाव के सवाल पर कहा कि देखते हैं कि कांग्रेस क्या कर पाती है। मुख्य अतिथि धनखड़ ने रक्तदाताओं को रक्तदाता बैज लगाकर सम्मानित किया और डॉक्टर, पैरामेडिकल टीम का शानदार ढंग से रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए बधाई दी । पीएम मोदी जी के 75 वें जन्म दिवस पर 75 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया ।
  रक्तदान शिविर में क्षेत्र की सरदारी, जिला अध्यक्ष विकास बाल्मीकी, विनोद भटेड़ा, विनोद बाढ़सा, अमित गुभाना, महावीर पेलपा, मनोज धनखड़, पवन लोहारी, जिला पार्षद राजेंद्र बाढ़सा, जिला पार्षद अमित पहलवान, निटू बादली ,श्याम सिलाना, संदीप सरपंच बाढ़सा, देवेंद्र सरपंच गोयला कलां, प्रदीप सरपंच कोका, हवा सिंह बादली, जोगेंद्र प्रधान, प्रदीप बुपनिया,डॉ प्रशांत, डॉ दीप्ति हैड एनसीआई ब्लड बैंक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X