Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

आत्मनिर्भर भारत के स्वदेशी को बढ़ावा देगी हरियाणा सरकार

Updated on Tuesday, September 30, 2025 17:02 PM IST

 

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने व भाजपा संगठन पूरे राज्य में स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण से लेकर उनकी बिक्री व इस्तेमाल को प्रोत्साहित करेगी। इसकी शुरूआत त्यौहारी सीजन से होने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं इस अभियान की अगुवानी करेंगे। लोगों को स्वदेशी के प्रति प्रेरित और जागरूक करने के लिए भाजपा राज्य में रथयात्रा निकालेगी।

आत्मनिर्भर भारत के स्वदेशी को बढ़ावा देगी हरियाणा सरकार
स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण,बिक्री,इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने की योजना
दीपावली पर विदेशी लाइटों के स्थान पर मिट्टी के दीयों का उपयोग करेंगे
महिलाएं खरीदेंगी स्वदेशी उत्पाद, लोग पहनेंगे खादी
मुख्यमंत्री की अगुवाई में पूरे राज्य में निकलेगी जागरूकता रथयात्रा


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दीपावली समेत विभिन्न त्योहारों में विदेशी लाइटों के स्थान पर मिट्टी के दीयों का उपयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। महिलाओं को अपने देश और राज्य में बने उत्पादों की बिक्री के लिए तैयार किया जाएगा।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक पूरे राज्य में यह रथयात्रा निकलेगी। इस अवधि में सेमीनार और सम्मेलनों का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को राज्य में लागू करने की पूरी रूपरेखा साझा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार और संगठन लोगों के सहयोग से अपनी पूरी शक्ति के साथ स्वदेशी अभियान को चलाएंगे, जिसके तहत घर-घर तक स्वदेशी अपनाने का संदेश पहुंच सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी जागरूकता अभियान को हरियाणा के हर गांव और हर शहर तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक जिले में कार्यक्रम होंगे। नवंबर व दिसंबर माह में आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन किए जाएंगे, जिनमें स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, उद्यमियों व किसानों को सक्रिय रूप से शामिल किया जाएगा। हम व्यापारी सम्मेलन, एमएसएमई उद्योगपति सम्मेलन और कालेजों में युवाओं के साथ संवाद गोष्ठियों का आयोजन करेंगे। पूरे प्रदेश में आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथयात्रा निकाली जाएगी, जिसका रूट प्लान तैयार किया जा रहा है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि दीवाली व त्योहारों में विदेशी लाइट के स्थान पर मिट्टी के दीयों का उपयोग करना चाहिए। इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। पूजा पंडालों में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए स्टाल और बैनर लगाए जाएंगे। संकल्प फार आत्मनिर्भर भारत के लोगो बनवाकर उन्हें दुकानदारों को देंगे, ताकि वे उन्हें अपने प्रतिष्ठानों पर लगा सकें। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने व खाद्य प्रसंस्करण में आगे आने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ज्यादा खाद का इस्तेमाल उचित नहीं है। एक एकड़ प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को गाय पालने के लिए 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। युवा नौकरियां करने की बजाय नौकरियां देने वाले बनें और स्टार्ट अप व मुद्रा योजना का लाभ उठाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को खादी को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। व्यापारी स्वदेशी उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की जड़ें जड़ें मजबूत हुई हैं। चमकते हुए सितारे के रूप में भारत बना है। आज वोकल फार लोकल मजबूत नारा बन चुका है। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X