चंडीगढ़। तामिलनाडु के करुर में हुए भीषण हादसे के कारणों तथा हादसे के हालात पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए लोकसभा व राज्य सभा सांसदों का दल मंगलवार को तामिलनाडु पहुंच गया। करुर में फैली भगदड़ में 41 लोगों की मौत हुई है और करीब 60 घायल हुए हैं। तामिलनाडु गए शिष्टमंडल में शामिल हरियाणा की राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा ने आज यहां जारी जानकारी में बताया कि यह दल सांसद हेमा मालिनी के नेतृत्व में तामिलनाडु गया है।
हेमा मालिनी के नेतृत्व में गए शिष्टमंडल में हरियाणा से राज्य सभा सांसद भी
उन्होंने बताया कि इस दल में अनुराग ठाकुर, तेजस्वी सूर्य, बृजलाल, श्रीकांत शिंदे, अपराजिता सारंगी, सांसद महेश कुमार शामिल हैं। रेखा शर्मा ने बताया कि सांसदों का यह दल भगदड़ की परिस्थितियों का आकलन और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने, पीडि़तों के परिवारों के घर जाकर मुलाकात करके उनके प्रति संवेदना और समर्थन व्यक्त करने जैसे पहलूओं पर काम करेगा। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर तक यह कार्य किया जाएगा। उसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल के दौरे का उद्देश्य राहत और पुनर्वास प्रयासों को प्रभावी ढंग से लागू करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकना है।