चंडीगढ़। यौन उत्पीड़न के आरोपी यमुनानगर के सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें कुरुक्षेत्र में फार्म हाउस पर हार्टअटैक आया। मंजीत सिंह पर यमुनानगर की महिला डॉक्टर ने यौन शोषण और एससी-एसटी एक्ट में 20 सितंबर को केस दर्ज कराया था। आरोप था कि सीएमओ ने फोन करके संबंध बनाने का दबाव बनाया। लेडी डॉक्टर ने कॉल रिकॉर्ड कर ली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके बाद से सीएमओ की स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई थी।
यौन उत्पीड़न के आरोपी सिविल सर्जन की हार्ट अटैक से मौत
कुरुक्षेत्र पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शांतिनगर स्थित कुरड़ी में फार्म हाउस में थे। रविवार रात को सही सलामत सोए थे। इसी बीच तबीयत बिगड़ गई। कुरुक्षेत्र सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया है।