Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बाढ़ जैसी कठिन घड़ी में राजनीति करने और सदन को गुमराह करने से बाज नहीं आया विपक्ष: बरिंदर कुमार गोयल

Updated on Monday, September 29, 2025 18:03 PM IST



चंडीगढ़। 
पंजाब के जल स्रोत मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज बाढ़ पर राजनीति करने और सदन को गुमराह करने को लेकर विपक्ष को कड़े हाथों लिया। विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान "पंजाब का पुनर्वास" प्रस्ताव पर दूसरे दिन बोलते हुए श्री गोयल ने कहा कि लंबे समय सत्ता का सुख भोगने वाली, आज की विपक्षी पार्टी के नेता सिर्फ राजनीति करने के लिए ही हमारी सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने ओछी राजनीति के लिए सदन को यह कहकर गुमराह किया कि रणजीत सागर डैम से 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जबकि सच्चाई यह है कि रणजीत सागर डैम से करीब 2.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा ने सदन में झूठ बोलकर अपराध किया है, जिसके लिए उन्हें सदन से माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए।

बाढ़ जैसी कठिन घड़ी में राजनीति करने और सदन को गुमराह करने से बाज नहीं आया विपक्ष: बरिंदर कुमार गोयल

प्रताप सिंह बाजवा के रणजीत सागर डैम से 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के आरोपों को पूरी तरह नकारा

"जल स्रोत विभाग ने रणजीत सागर डैम से करीब 2.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा"

कहा, मान सरकार ने ड्रेनेज की सफाई के लिए जो कार्य किया, वह पिछले 70 साल में नहीं हुआ

हमारी सरकार ने टेलों पर पड़ते अंतिम खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया: जल स्रोत मंत्री



गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंजाब के लोगों के हितों की कोई परवाह नहीं है, बल्कि इसे हर समय राजनीति करने की ही आदत है। उन्होंने बताया कि विपक्षी दल के नेता बीते कल माधोपुर हेडवर्क्स टूटने के एक महीने बाद वहां का दौरा करके आए हैं, लेकिन उन्होंने हेडवर्क्स का गेट खोलने समय शहीद हुए विभाग के कर्मचारियों के बारे में एक शब्द तक नहीं कहा और न ही उन 26 कर्मचारियों के बारे में कोई शब्द बोला, जो माधोपुर हेडवर्क्स में फंसे थे और उन्हें एयरलिफ्ट करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि जो विपक्षी पार्टी के नेता गुरदासपुर के सक्की नाले की सफाई न होने का झूठा प्रचार कर रहे हैं, उनकी जानकारी के लिए मैं बताना चाहता हूं कि कुछ दिन पहले गुरदासपुर में लगे बाबा गुज्जर मेले के दौरान इलाके की 20 पंचायतों ने मुझे सम्मानित किया क्योंकि मैंने सक्की नाले की सफाई करवाई है। बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने ड्रेनेज की सफाई के लिए जो कार्य किया, वह पिछले 70 सालों में नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के अथक प्रयासों से टेलों पर पड़ते अंतिम गांवों तक नहरी पानी की पहुंच संभव हुई है। उन्होंने बताया कि 2022 से पहले प्रदेश के कृषि योग्य क्षेत्र में सिर्फ 21 प्रतिशत क्षेत्र में नहरी पानी उपलब्ध था, जिसे हमारी सरकार ने बढ़ाकर 64 प्रतिशत कर दिया और भविष्य में इसे 31 मार्च, 2026 तक 76 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि लोगों के खेतों को 38 से 40 साल बाद नहरी पानी मिला है, जिससे लोगों को बहुत राहत मिली है। गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार की इस पहल से जहां जमीन के नीचे पानी की बचत हुई है, वहां साथ ही डैमों से पानी के सही उपयोग में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की नालायकी के कारण ही हरियाणा हर साल अतिरिक्त पानी की मांग करता था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भी कड़े हाथों लिया और कहा कि भाजपा द्वारा पंजाब विधानसभा के बराबर अपना मौक सत्र चलाना इस महान सदन की तौहीन है, जिसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X