Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पेनिसिलिन की 100वीं वर्षगांठ तक एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध को काबू करने के लिए प्रतिबद्ध

Updated on Saturday, September 27, 2025 18:46 PM IST



चंडीगढ़, 
पेनिसिलिन की खोज की 97वीं वर्षगांठ पर, पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज बढ़ते एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध (ए एम आर ) के खतरे से निपटने के लिए एंटीमाइक्रोबियल स्टूवार्डशिप (ए एम एस) दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

जिक्रयोग्य है कि मंत्री ने 15 सितंबर, 2025 को पंजाब- एस ए पी सी ए आर  (एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध की रोकथाम हेतु समर्पित स्टेट एक्शन प्लान) की शुरुआत की। इससे पंजाब भारत का सातवां और क्षेत्र का अग्रणी राज्य बन गया, जिसने एंटीबायोटिक्स के अति प्रयोग को रोकने के लिए समर्पित नीति अपनाई, जो कि एक महत्वपूर्ण वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती है।

पंजाब पेनिसिलिन की 100वीं वर्षगांठ तक एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध को काबू करने के लिए प्रतिबद्ध

पंजाब का स्टेट एक्शन प्लान ‘रिवर्स’ दृष्टिकोण के आधार पर एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध से निपटेगा

“हम प्रभावशाली एंटीबायोटिक दवाओं को उस गति से खो रहे हैं, जो नई एंटीबायोटिक दवाओं की खोज की गति से कहीं अधिक है।” – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह


डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “97 साल पहले पेनिसिलिन की खोज ने आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांति ला दी। इसके माध्यम से एंटीबायोटिक, एंटीवायरल और एंटी-फंगल दवाओं का मार्ग प्रशस्त हुआ और अंग प्रत्यारोपण जैसी जटिल सर्जरी संभव हुई। फिर भी, एक सदी से भी कम समय में, सूक्ष्मजीव मानवों से अधिक समझदार हो गए हैं और हमारे प्रमुख संस्थानपी जी आई चंडीगढ़ द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार इनमें प्रतिरोध क्षमता तेजी से विकसित हो रही है। यह एम ए आर अब चिकित्सकीय विज्ञान की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन चुका है।”

मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि वर्तमान रुझान जारी रहा, तो पिछली सदी की कई चिकित्सा प्रगतियाँ बेकार हो सकती हैं। उन्होंने कहा, “हम प्रभावी एंटीबायोटिक दवाओं को उस गति से खो रहे हैं, जिस गति से नई एंटीबायोटिक दवाएँ बनाई जा रही हैं। इसका मतलब है कि सस्ती और मूल दवाएँ असफल हो रही हैं, जिसके कारण डॉक्टर आम बीमारियों के लिए भी महंगे विकल्पों का उपयोग करने को मजबूर हो रहे हैं।”

बताने योग्य है कि पंजाब-एस ए पी सी ए आर  ने भाईवाल फोर्टिस अस्पताल, मोहाली द्वारा प्रस्तावित ‘रिवर्स ’ (आर.आई.वी.ई.आर.एस) दृष्टिकोण अपनाया है। यह छह-रणनीतिक-प्राथमिकताओं वाला ढांचा एएमआर से व्यापक रूप से निपटने के लिए तैयार किया गया है। ‘रिवर्स’ में प्रत्येक अक्षर एक मुख्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है, जिसका उद्देश्य समग्र निगरानी को मजबूत करना, एंटीबायोटिक के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देना, अंतर-क्षेत्रीय तालमेल बढ़ाना और जन जागरूकता को मजबूत करना है। डॉ सिंह ने आश्वासन दिया कि 28 सितंबर, 2028 तक पेनिसिलिन की 100वीं वर्षगांठ तक, पंजाब सामूहिक प्रयासों के माध्यम से एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध को प्रभावी रूप से काबू कर लेगा। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X