Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने भारत मंडपम में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया-2025 कार्यक्रम में की भागीदारी

Updated on Saturday, September 27, 2025 18:21 PM IST



चंडीगढ़, 
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर “फ्लेवरिंग द फ्यूचर फ्रॉम फार्म गेट टू ग्लोबल प्लेट – एग्रो-फूड कारोबार में अवसरों का विस्तार” विषय पर पंजाब स्टेट नॉलेज सत्र का आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण आयोजन भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा किया गया था।

पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने भारत मंडपम में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया-2025 कार्यक्रम में की भागीदारी

पंजाब पैवेलियन रहा आकर्षण का केंद्र



समारोह में संबोधित करते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब का कृषि क्षेत्र मजबूत नींव रखता है और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश की असीम संभावनाएँ मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशक-हितैषी नीतियाँ तैयार कर रही है और निवेशकों को पंजाब में उद्योग स्थापित करने के लिए 45 दिनों के भीतर सभी आवश्यक अनुमतियाँ प्रदान की जाएँगी। साथ ही उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए नई औद्योगिक नीति बनाने हेतु गठित स्वतंत्र समिति के बारे में भी जानकारी साझा की।

मंत्री अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पंजाब में एग्रो-फूड क्षेत्र को विश्व स्तरीय हब बनाने की क्षमता है, जिससे राज्य के उत्पादों को खेतों से सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाया जा सकेगा। इस अवसर पर मंत्री अरोड़ा ने यू.ए.ई. के लूलू ग्रुप, रूस के जियाक ग्रुप, एन.सी.एम.एल., जाफज़ा, एलोन्सन्स, बिट्ज़र, हल्दीराम और बीकानेर सहित अन्य समूहों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इन समूहों ने पंजाब में निवेश करने में अपनी रुचि व्यक्त की।

भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण कैबिनेट मंत्री श्री चिराग पासवान ने भी पंजाब पैवेलियन का दौरा किया और पंजाब के उत्पादों की सराहना की। उन्होंने शीघ्र ही पंजाब का दौरा करने का आश्वासन भी दिया। इस कार्यक्रम में राखी गुप्ता भंडारी (आई.ए.एस.), उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रबंधकीय सचिव कमल किशोर यादव (आई.ए.एस.), सी.ई.ओ. इन्वेस्ट पंजाब अमित ढाका (आई.ए.ਐਸ.), पंजाब विकास परिषद की वाइस-चेयरपर्सन सीमा बांसल तथा के.पी.एम.जी. टीम सहित अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों ने भी भाग लिया। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X