Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विजन को मिशन बनाकर काम कर रही नायब सरकार: मोहन लाल बड़ौली

Updated on Friday, September 26, 2025 18:31 PM IST



चंडीगढ़।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विजन को मिशन बनाकर काम कर रही है। भाजपा सरकार के लिए अंत्योदय ही सर्वोपरि है। बड़ौली ने कहा कि पंडित दीनदयाल के विचार नायब सरकार के लिए मार्गदर्शक हैं। भाजपा सरकार प्रदेश के गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने खरखौदा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए यह बात कही। खरखोदा में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके विचारों को याद किया गया। गोष्ठी में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के महत्व पर विस्तृत चर्चा हुई। देश की विकास यात्रा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को भी याद किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विजन को मिशन बनाकर काम कर रही नायब सरकार: मोहन लाल बड़ौली

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर खरखोदा में आयोजित गोष्ठी में बड़ौली ने कहा - नायब सरकार का लक्ष्य गरीब का उत्थान करना है


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, संगठन निर्माण और भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उपाध्याय जी के ’अंत्योदय’ के सिद्धांत ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा को राष्ट्रधर्म का स्वरूप दिया। बड़ौली ने कहा कि उपाध्याय जी की जीवन दृष्टि और विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे। उन्होंने कहा कि हम सबका कर्तव्य है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, वंचित, किसान, महिला और समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास के केंद्र में रखकर योजनाएं बना रही है। नायब सरकार का लक्ष्य गरीब का उत्थान करना है। उन्होंने कहा कि  पीएम मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत अनकों सेवा के कार्य देश व प्रदेश में हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि मोदी और नायब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन पहुंचाएं और पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में भागीदार बनें। बड़ौली ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने गरीब व्यक्ति के जीवन में सुख की कामना करते हुए एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलते हुए हरियाणा की नायब सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी सुधारों के माध्यम से देशवासियों को बड़ी सौगात दी है। इससे छोटे व्यापारियों और कारीगरों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रद्रेश की महिलाओं को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का उपहार देकर महिलाओं को सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाकर संकल्प पत्र में किए गए वादे को पूरा किया है। बड़ौली ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने आजादी के बाद के खुशहाल और समृद्ध भारत का सपना देखा था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विकसित भारत के सपने को मोदी और नायब सरकार साकार करने में जुटी है। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X