Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

कानून-व्यवस्था पर कड़ी नजर रखें, मुख्यमंत्री की पुलिस को सख्त हिदायत

Updated on Friday, September 26, 2025 17:16 PM IST



चंडीगढ़, 
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पुलिस कमिश्नरों (सी.पीज.) और सीनियर पुलिस कप्तानों (एस.एस.पीज.) को राज्य भर में कानून-व्यवस्था के हालात पर कड़ी नज़र रखने की हिदायत दी।

सी.पीज. और एस.एस.पीज. के साथ वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि बाढ़ पीड़ितों का समय पर पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए इन अधिकारियों का सिविल प्रशासन में अपने हमरुतबा अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखना ज़रूरी है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि बाढ़ के दौरान असली नुक़सान झेलने वाले पीड़ितों को ज़रूर मुआवज़ा मिले। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को इस मकसद के लिए उत्साह से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस अत्यावश्यक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सिविल और पुलिस प्रशासन के बीच सुचारू तालमेल की ज़रूरत है।

मुख्यमंत्री ने पीड़ितों तक ज़रूरी सहायता पहुंचनी सुनिश्चित करने के लिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों का भरोसा बहाली के क़दम उठाने की वकालत की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत कार्य सुचारू हों ताकि पीड़ितों तक सहायता निर्विघ्न पहुंचे। अपराध और आपराधिक तत्वों के साथ बिल्कुल लिहाज़ न बरतने की नीति दोहराते हुए भगवंत सिंह मान ने सी.पीज. और एस.एस.पीज. को पंजाब भर में कानून-व्यवस्था बरकरार रखने की कोशिशें तेज़ करने के लिए कहा।

बाढ़ के दौरान पंजाब पुलिस की भूमिका की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फोर्स के लाजवाब योगदान को इतिहास में सुनहरे अक्षरों से याद किया जाएगा। उन्होंने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के अंतर्गत नशों के ख़िलाफ़ और गैंगस्टरों विरुद्ध सख़्त कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की। उन्होंने पंजाब पुलिस की समृद्ध विरासत की तारीफ़ की और भरोसा जताया कि पुलिस हर हाल में पंजाब का अमन, तरक़्क़ी और खुशहाली की रक्षा करती रहेगी। मीटिंग के दौरान मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, डी.जी.पी. गौरव यादव और अन्य सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X