Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों को मुफ्त देगी 2 लाख क्विंटल गेहूँ के बीज

Updated on Thursday, September 25, 2025 18:23 PM IST



चंडीगढ़, 
हाल ही में आए भीषण बाढ़ों से प्रभावित किसानों की सहायता के लिए पंजाब सरकार आगामी रबी सीजन के लिए दो लाख क्विंटल उच्च गुणवत्ता वाले गेहूँ के बीज मुफ्त में वितरित करेगी। यह घोषणा पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड़ियां ने आज पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृषि विभाग के प्रबंधकीय सचिव डॉ. बसंत गर्ग भी मौजूद थे। खुड़ियां ने कहा कि यह सहायता, जिस पर लगभग 74 करोड़ रुपये खर्च होंगे, का उद्देश्य खरीफ सीजन-2025 के दौरान भारी बारिश और बाढ़ के कारण नुकसान हुए 5 लाख एकड़ कृषि भूमि की बुवाई संबंधी जरूरतों को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि बाढ़ ने पंजाब के कई जिलों में भारी नुकसान पहुँचाया है, जिससे धान, नरमा और मक्की की खरीफ फसलें बर्बाद हो गई और बड़ी संख्या में किसानों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।
 पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों को मुफ्त देगी 2 लाख क्विंटल गेहूँ के बीज

74 करोड़ रुपये की यह पहल बाढ़ प्रभावित 5 लाख एकड़ रकबे की जरूरतों को पूरा करते हुए किसानों की आजीविका सुरक्षित करेगी: गुरमीत सिंह खुड़ियां

 पंजाब भर के किसानों के लिए 50% सब्सिडी पर 60,000 क्विंटल से अधिक गेहूँ के बीज भी उपलब्ध होंगे: कृषि मंत्री

खुड़ियां ने बताया कि बाढ़ प्रभावित किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले गेहूँ के बीज मुफ्त में वितरित करने के लिए पनसीड को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। मुफ्त बीजों के लिए आवेदन प्रक्रिया और विवरण जल्द ही प्रमुख मीडिया में प्रकाशित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पी ए यू) द्वारा सुझाए गए गेहूँ के बीज, जिनमें पी बी डब्ल्यू 826, पी बी डब्ल्यू869, पी बी डब्ल्यू  824, पी बी डब्ल्यू 803, पी बी डब्ल्यू 766, पी बी डब्ल्यू 725, पी बी डब्ल्यू 677, पी बी डब्ल्यू 771, पी बी डब्ल्यू 757, पी बी डब्ल्यू 752, पी बी डब्ल्यू जिंक  2, पी बी डब्ल्यू 1 चपाती, पी बी डब्ल्यू 1 जेड एन, डीबी डब्ल्यू 222, डी बी डब्ल्यू187, एच डी 3226, एच डी 3086, उन्नत पी बी डब्ल्यू  343, उन्नत पी बी डब्ल्यू  550 शामिल हैं, किसानों को वितरित किए जाएंगे।

बाढ़ प्रभावित किसानों को मुफ्त बीज वितरण के अलावा, मुख्यमंत्री मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार पूरे राज्य के किसानों के लिए 50% सब्सिडी पर 60,871 क्विंटल गेहूँ के बीज भी उपलब्ध कराएगी, जिसकी कीमत प्रति क्विंटल 2,000 रुपये तय की गई है। इसका उद्देश्य किसानों को गुणवत्ता वाले बीज सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराना और अधिकतम सहायता प्रदान करना है। खुड़ियां ने मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि किसानों को प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा और इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा होना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि खरीफ की फसलों के नुकसान से किसान अगले सीजन की जरूरतों को पूरा करने के लिए संकट में महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “गेहूँ के मुफ्त बीज प्रदान करके हम किसानों को केवल एक स्रोत ही नहीं दे रहे; बल्कि उन्हें नई शुरुआत के लिए आशा और समर्थन दे रहे हैं। यह सहायता राज्य सरकार की यह प्रतिबद्धता उजागर करती है कि कोई भी किसान बाढ़ के कारण वित्तीय तंगी के कारण अगली फसल की बुवाई से वंचित न रहे।”

कृषि मंत्री ने कहा कि भीषण बाढ़ ने कृषि अर्थव्यवस्था को भारी झटका दिया है और कई किसानों के पास खरीफ सीजन के लिए बीज खरीदने के संसाधन नहीं हैं। पंजाब सरकार की यह पहल इस चुनौतीपूर्ण समय में किसानों का साथ देने और अतिरिक्त खर्च के बोझ से मुक्त होकर बीज बोने में सक्षम बनाने पर केंद्रित है। खुड़ियां ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री एस.पी शाही ने भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों की सहायता के लिए 1,000 क्विंटल गेहूँ के बीज (किस्म 327) भेजने का प्रस्ताव रखा है। 
Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X