Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार का डेयरी व्यवसाय को प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा कदम

Updated on Thursday, September 25, 2025 17:57 PM IST



चंडीगढ़, 
उत्पादन बढ़ाने के लिए अच्छी नस्ल के पशु तैयार करने और किसानों को खुशहाल बनाने के उद्देश्य से पंजाब और केरल राज्यों ने पशुपालन क्षेत्र में एक-दूसरे की विशेष क्षमताओं का लाभ उठाकर पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने हेतु एक ऐतिहासिक समझौता किया है। इस रणनीतिक सहयोग में उच्च-गुणवत्ता वाली जेनेटिक सामग्री का आदान-प्रदान शामिल है, जिसके तहत केरल पंजाब से साहिवाल नस्ल के सांड खरीदेगा। इसके बदले पंजाब को केरल से होल्सटीन फ्राइज़ियन (एच.एफ.) और मुर्रा नस्ल के सांडों का सीमेन मिलेगा। पंजाब ने केरल पशुधन विकास बोर्ड से एच.एफ. सीमेन की 30,000 खुराकों और मुर्रा भैंस सीमेन की 60,520 खुराकों की शुरुआती खेप का ऑर्डर दिया है।

डेयरी व्यवसाय को प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा कदम: पंजाब उच्च उत्पादन वाली एच.एफ. और मुर्रा नस्लों का सीमेन प्राप्त करने के बदले केरल को साहिवाल सांड उपलब्ध कराएगा

सरकार की पहल पशुपालन क्षेत्र में उत्तर और दक्षिण भारत की क्षमताओं के आदान-प्रदान के लिए एक पुल का काम करेगी: गुरमीत सिंह खुड्डियां


पशुपालन क्षेत्र के विकास के लिए ये निर्णय पंजाब सिविल सचिवालय में पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और केरल की पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री श्रीमती जे. चिंचू रानी के बीच हुई उच्च-स्तरीय बैठक के दौरान लिए गए। खुड्डियां ने बताया कि पंजाब और केरल अच्छी नस्ल का पशुधन तैयार करने के लिए उन्नत प्रजनन तकनीकों पर सहयोग करने पर सहमत हुए हैं। इस साझेदारी में तेजी से नस्ल सुधार के लिए एम्ब्रियो ट्रांसफर (ई.टी.) और इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आई.वी.एफ.) जैसे अत्याधुनिक वैज्ञानिक कार्यक्रमों पर संयुक्त प्रयास करना शामिल हैं। इसके अलावा, दोनों राज्य बेहतर पशुधन जीन विकसित करने के लिए प्रयोगशाला स्तर पर जीनोमिक चयन और प्रजनन मूल्यांकन पर भी मिलकर काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस सहयोग का उद्देश्य दोनों राज्यों में पशुओं की गुणवत्ता और उत्पादकता को बेहतर बनाने के लिए विज्ञान और तकनीक का लाभ उठाना है।

पंजाब के पशुपालन मंत्री ने कहा कि ज्ञान और क्षमता निर्माण में वृद्धि के लिए पंजाब और केरल के बीच यह साझेदारी पशु चिकित्सकों, वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों के लिए आदान-प्रदान कार्यक्रमों के माध्यम से मानव संसाधन विकास को प्राथमिकता देगी। यह पहल क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सुविधा प्रदान करेगी तथा पंजाब पशुधन विकास बोर्ड (पीएलडीबी) और केरल पशुधन विकास बोर्ड (केएलडीबी) के बीच कौशल विकास एवं विशेषज्ञता के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करेगी।

इस समझौते के पीछे के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि यह सिर्फ एक साझेदारी नहीं बल्कि पशुपालन क्षेत्र में उत्तर और दक्षिण भारत की क्षमताओं के आदान-प्रदान के लिए एक पुल है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य स्थानीय नस्लों में पंजाब की उत्कृष्टता, उच्च उत्पादन वाली क्रॉस-ब्रीड्स में केरल की विशेषज्ञता और उन्नत प्रबंधन पद्धतियों को जोड़कर ऐसा वातावरण बनाना है, जिससे हमारे किसानों को ज़मीनी स्तर पर लाभ मिले। जे. चिंचू रानी ने कहा कि केरल अपनी विशेषज्ञता साझा करते हुए पंजाब के अनुभव से सीखने के लिए उत्सुक है और यह सहयोग दोनों राज्यों के लिए अधिक विकसित और लाभदायक डेयरी क्षेत्र का मार्ग प्रशस्त करेगा, जिससे हमारे किसान समुदाय की आय भी बढ़ेगी।

तकनीकी हस्तांतरण के महत्व पर जोर देते हुए पंजाब के पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी ने कहा कि वैज्ञानिकों की विशेषज्ञता और नई तकनीकों का आदान-प्रदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी इन नए अभ्यासों को तेजी से साझा करते हुए हमारे किसानों के लिए ज़मीनी स्तर पर लाभ सुनिश्चित करेगी। यह पहल सहायक कृषि व्यवसायों के लिए अंतर-राज्यीय सहयोग का एक नया मानक स्थापित करेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह साझेदारी पशुओं के जेनेटिक गुणों में सुधार, दूध उत्पादन में वृद्धि और पंजाब व केरल के किसानों को सशक्त बनाने में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X