Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

इन्फोसिस मोहाली में करेगी 300 करोड़ रुपये का निवेश, 2,500 पंजाबियों को मिलेगा रोजगार

Updated on Thursday, September 25, 2025 17:54 PM IST



चंडीगढ़, 
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य को ओर  प्रोत्साहन देने और राज्य में उच्च आर्थिक विकास का राह प्रशस्त करने के लिए इन्फोसिस लिमिटेड मोहाली में अपने कारोबार का विस्तार करते हुए लगभग 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस निवेश से करीब 2,500 लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार और लगभग 210 लोगों के लिए अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि इन्फोसिस लिमिटेड वर्ष 2017 से मोहाली में कार्यरत है और इस समय लगभग 900 कर्मचारी यहां काम कर रहे हैं। अपने कारोबार को बढ़ाने और स्थानीय प्रतिभा को अधिक अवसर देने के लिए कंपनी चरणबद्ध तरीके से अपने कार्यों का विस्तार कर रही है, जिससे सतत विकास और बड़े पैमाने पर क्षेत्रीय भागीदारी सुनिश्चित होगी।

उन्होंने आगे कहा कि पहले चरण के तहत इन्फोसिस लिमिटेड कुल 3,00,000 वर्ग फुट निर्माण क्षेत्र में कार्यालय और अन्य भवनों का विस्तार करेगी। सभी आवश्यक अनुमतियाँ मिलने के बाद इसके पूरे होने की अनुमानित समय सीमा तीन वर्ष है। यह इमारत पर्यावरण अनुकूल होगी और लीड प्लेटिनम प्रमाणपत्र प्राप्त करेगी, जो कि हरित इमारत को दिया जाने वाला सबसे उच्च स्तर है। निर्माण कार्य 5 नवम्बर को गुरुपुरब के शुभ दिन आरंभ किया जाएगा। इसी प्रकार, दूसरे चरण में कंपनी लगभग 4,80,000 वर्ग फुट निर्माण क्षेत्र में कार्यालय और सहायक भवनों का विस्तार करेगी। इसके पूरे होने की अनुमानित समय सीमा पाँच वर्ष है। यह चरण पहले चरण की सफलतापूर्वक पूर्णता और सभी आवश्यक नियामक एवं कानूनी स्वीकृतियाँ मिलने के बाद ही शुरू होगा।

इन्फोसिस लिमिटेड ने इस ऐतिहासिक परियोजना को मोहाली में लागू करने के लिए पंजाब सरकार, इन्वेस्ट पंजाब और जीएमएडीए द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि कंपनी प्रस्तावित विकास को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन्वेस्ट पंजाब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमित ढाका (आई.ए.एस.), पंजाब विकास परिषद की उपाध्यक्ष सीमा बांसल, रीजनल हेड (इन्फ्रास्ट्रक्चर) इन्फोसिस श्री अमोल रमेश कुलकर्णी, और हेड, ब्रांच डेवलपमेंट सेंटर, इन्फोसिस डॉ. समीर गोयल उपस्थित थे। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X