Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

केरल के मंत्री ने पंजाब के प्रगतिशील बागवानी मॉडल की सराहना की

Updated on Thursday, September 25, 2025 17:51 PM IST



चंडीगढ़, 
केरल सरकार के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने कल शाम पंजाब भवन, चंडीगढ़ में पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केरल के कृषि मंत्री पी. प्रसाद ने किया। उनके साथ मिशन डायरेक्टर बागवानी साजी जॉन और चेयरमैन, स्टेट एग्रीकल्चरल प्राइस बोर्ड डॉ. पी राजशेखरन भी मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के प्रगतिशील बागवानी मॉडल की भरपूर प्रशंसा की।

केरल के मंत्री ने पंजाब के प्रगतिशील बागवानी मॉडल की सराहना की

केरल सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत से की मुलाकात


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में फसली विविधता लाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को व्यापक तकनीकी जानकारी और सब्सिडी प्रदान कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब में लगभग 5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बागवानी की जा रही है, जिससे किसानों की आय लगातार बढ़ रही है। भविष्य की योजनाएं साझा करते हुए मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार फलों और सब्जियों की प्रोसेसिंग इकाइयों को और मजबूत कर रही है ताकि किसानों को बेहतर बाजार मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा कि नए कोल्ड स्टोरेज, वैल्यू एडिशन सेंटर और एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर स्थापित किए जा रहे हैं।

केरल के कृषि मंत्री श्री पी. प्रसाद ने कहा कि किसानों के लिए पंजाब द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रगतिशील कदम सराहनीय हैं। उन्होंने पंजाब के बागवानी मॉडल को अन्य राज्यों के लिए एक रोडमैप बताया। अपने राज्य का विवरण साझा करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि केरल में बागवानी लगभग 22 लाख हेक्टेयर में की जाती है, जिसमें केला, नारियल, मसाले और सब्जियां प्रमुख फसलें हैं। उन्होंने मंत्री मोहिंदर भगत को केरल में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय कृषि मेले “वैगा” में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। सद्भावना और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के प्रतीक के रूप में मंत्री मोहिंदर भगत ने केरल के कृषि मंत्री को पंजाब की फुलकारी भेंट की, जबकि मंत्री पी. प्रसाद ने मंत्री भगत को केरल की पारंपरिक सर्प नौका और धोती स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। दोनों पक्षों ने बागवानी में अंतर-राज्यीय सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X