Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाएं प्रदेश वासी: नायब सैनी

Updated on Thursday, September 25, 2025 17:47 PM IST

 

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नगर निकायों में स्वच्छता के प्रति प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से स्वच्छता रैंकिंग शुरू की जाएगी। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निकायों को प्रोत्साहित किया जाएगा और साथ ही इस अभियान में लगे स्वच्छता मित्रों को भी सम्मानित किया जाएगा।



मुख्यमंत्री गुरुवार को पंचकूला में शहीद स्मारक सेक्टर-2 में विशेष श्रमदान अभियान ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘‘ के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शहीद मेजर संदीप सांखला की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शहीद की माता मंजू कंवर का आशीर्वाद लिया।

दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाएं प्रदेश वासी: नायब सैनी
मुख्यमंत्री ने पंचकूला में चलाया श्रमदान अभियान
‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘ के अंतर्गत किया श्रमदान


मुख्यमंत्री ने विशेष श्रमदान अभियान के तहत श्रमदान किया और सभी समाजसेवी संस्थाओं, युवाओं, माताओं, बहनों और आम नागरिकों से इस स्वच्छता अभियान में अपना भरपूर सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि स्वच्छता के लिए एक घंटे का श्रमदान आज पूरे देश में किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला भी स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल आए इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि सेक्टर-23 के डंपिंग ग्राउंड में पड़े लगभग डेढ़ लाख टन कचरे को उठाकर उसका उचित तरीके से निस्तारण किया जाएगा ताकि शहर और स्वच्छ व सुंदर बने। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनका संरक्षण भी करें। सरकार द्वारा 2014 से अब तक प्रदेश में 18 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। इस वर्ष भी 2 करोड़ 10 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने से जहां प्रदूषण कम होता है वहीं हरियाली होने से स्वच्छता और सुंदरता भी बढ़ती है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा ने स्वच्छता की दिशा में कई मील के पत्थर स्थापित किए हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण - 2024-25 में हरियाणा राज्य के दो शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। गत 17 जुलाई को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जहां करनाल को स्वच्छ शहर पुरस्कार प्रदान किया, तो वहीं सोनीपत को स्वच्छता का मिनिस्टीरियल स्टार अवॉर्ड दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2018 से ही हरियाणा खुले में शौच से मुक्त है। प्रदेश के 14 शहरी निकाय ओ.डी.एफ़़ ++ और 39 शहरी निकायों को ओ.डी.एफ़ + तथा 34 शहरी निकायों को ओ.डी.एफ के रूप में प्रमाणित किया गया है। हरियाणा प्रदेश के गांवों में 7 लाख 30 हजार घरों में शौचालयों का निर्माण करवाया गया है। इसके अलावा, लगभग 6 हजार सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण भी करवाया है। प्रदेश के शहरों में 66,662 घरों में और 2,334 सामुदायिक व लगभग 7 हजार सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया गया। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X