Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा के इतिहास में आज ऐतिहासिक दिन, महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर: हरविंद्र कल्याण

Updated on Thursday, September 25, 2025 17:45 PM IST

 
 
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवं सेवा पखवाड़े के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ का शुभारंभ राज्य की बेटियों व महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम है।
हरियाणा के इतिहास में आज ऐतिहासिक दिन, महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर:हरविंद्र कल्याण
लाडो-लक्ष्मी का उद्देश्य महिलाओं की चुनौतियों का समाधान करना:कृष्ण बेदी
सरकार ने महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश किया:आरती राव
 

हरविंद्र कल्याण गुरुवार को पंचकूला में आयोजित लाडो लक्ष्मी योजना के उदघाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन पर चलते हुए वर्तमान सरकार लगातार गरीब और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना केवल एक योजना नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति है। इससे महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वतंत्रता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि जब हमारे देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे तो हमारा देश एक विकसित राष्ट्र होगा। प्रधानमंत्री ने विकसित राष्ट्र के चार स्तंभ बताए हैं उनमें नारी शक्ति प्रमुख स्तम्भ है। आज शुरू की गई इस योजना से हमारी 50 प्रतिशत आबादी सशक्त होगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लखपति दीदी, स्वयं सहायता समूह, दुर्गा शक्ति ऐप, महिला पेंशन जैसी अनेक योजनाओं से महिलाओं को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई यह योजना महिलाओं के जीवन में नई दिशा प्रदान करेगी।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि यह दिन हरियाणा वासियों के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि अंत्योदय की भावना से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री ने बहनों और बेटियों के लिए लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ और मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक नई पहल की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण व उत्थान के लिए समय समय पर विभिन्न पहल की गई है। राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आज दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ हुआ है। इसके तहत 23 वर्ष से अधिक आयु की माताओ, बहनों और बेटियों जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय का 1 लाख रुपये से कम है, उनको 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के सामने आने वाली विविध चुनौतियों का समाधान करना है, जिससे उनकी आर्थिक स्वतंत्रता बढ़ेगी और उनके स्वास्थ्य व कल्याण में सुधार होगा। इसके लिए हरियाणा सरकार ने इस योजना के लिए 2025 - 26 के वार्षिक बजट में 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। श्री बेदी ने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना मोबाइल ऐप से महिलाओं को किसी भी सरकारी कार्यालय या सीएससी सेंटर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे अपने मोबाइल पर ही आसानी से आवेदन कर सकेंगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले ने शिक्षा आंदोलन की अलख जगाई थी। कल्पना चावला से लेकर सुनीता विलियम्स जैसी महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होने कहा कि आज मुख्यमंत्री ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत करने के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग की करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास किया है। इनमें भिवानी व कोरियावास महेंद्रगढ़ के मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन भी शामिल है। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X