Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

केरल के खाद्य आपूर्ति मंत्री ने पंजाब सरकार की सुचारू खरीद प्रणाली की सराहना की

Updated on Wednesday, September 24, 2025 18:25 PM IST



चंडीगढ़, 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मजबूत खरीद प्रणाली की आज केरल के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और लीगल मेट्रोलॉजी मंत्री श्री जी.आर. अनिल ने भरपूर सराहना की। अनिल को खरीद प्रक्रिया और इसे मजबूत बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किए गए उपायों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया गया। अनाज भवन पहुंचे गणमान्यों को खरीद प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि पंजाब देश का केवल 1.5 प्रतिशत है, लेकिन इसके बावजूद पंजाब केंद्रीय पूल में गेहूँ का लगभग 40-45 प्रतिशत और धान का 20-25 प्रतिशत योगदान करता है।

केरल के खाद्य आपूर्ति मंत्री ने पंजाब सरकार की सुचारू खरीद प्रणाली की सराहना की

बाढ़ के दौरान पंजाब के लोगों द्वारा दिखाई गई ‘चढ़दी कला’ की भावना को भी सराहा



अधिक जानकारी देते हुए कटारूचक ने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के अनाज खरीद पोर्टल पर 8 लाख से अधिक किसान, 25,000 आढ़ती, 5,000 मिलर और 500 श्रमिक व परिवहन ठेकेदार पंजीकृत हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा पोर्टल पर जे-फॉर्म में मंडियों में लाई गई फसल का नाम, विवरण, मात्रा, ज़मीन के विवरण के साथ-साथ फसल की बुवाई संबंधी जानकारी भी उपलब्ध है। खरीद प्रणाली की अन्य विशेषताओं की ओर ध्यान दिलाते हुए कटारूचक ने कहा कि किसान की फसल खरीदने के 72 घंटों के भीतर इसकी ढुलाई और किसानों को 48 घंटों में उनके बैंक खाते में भुगतान सुनिश्चित किया जाता है। इसके अलावा खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पंजाब राज्य में ऑनलाइन गेट पास के साथ-साथ वाहन ट्रैकिंग प्रणाली भी पूरी तरह से कार्यरत है।

पंजाब में 14,000 से अधिक डिपो (एफ.पी.एस.) हैं, जहां राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जरूरतमंद लाभार्थियों को मुफ्त गेहूँ वितरित किया जाता है। गेहूँ के वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक एफ.पी.एस. को ई-पीओएस मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं। कटारूचक ने आगे बताया कि इसके अलावा किसानों की फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), जो कि मौजूदा धान सीज़न में 2389 रुपये प्रति क्विंटल है, पर सुनिश्चित की जाती है।

श्री जी.आर. अनिल ने कहा कि पंजाब को देश के अन्न भंडार के रूप में जाना जाता है और उन्होंने राज्य में आई भारी बाढ़ के बावजूद लोगों की ‘चढ़दी कला’ की भावना की प्रशंसा की। इस मौके पर कटारूचक द्वारा केरल के मंत्री को सम्मानित भी किया गया, जहां खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, पंजाब के प्रमुख सचिव राहुल तिवारी, निदेशक वरिंदर कुमार शर्मा, अतिरिक्त निदेशक डॉ. अंजुमन भास्कर व अजयवीर सिंह सराओ और जीएम वित्त सरवेश कुमार मौजूद थे। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X