Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

शेखर विद्यार्थी बने झज्जर के प्रभारी, परियोजना भूमि चकबंदी के लिए एसडीओ को अधिकार

Updated on Wednesday, September 24, 2025 18:19 PM IST

 

 

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम फैसले लिए हैं। झज्जर जिले का नया प्रभारी अधिकारी शेखर विद्यार्थी को नियुक्त किया गया है, जबकि परियोजना भूमि चकबंदी के मामलों में अब प्रदेशभर के एसडीओ (सिविल) सक्षम प्राधिकारी होंगे। अभिलेखागार विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा अग्निशमन सेवाओं के महानिदेशक शेखर विद्यार्थी को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ झज्जर जिले की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

शेखर विद्यार्थी बने झज्जर के प्रभारी, परियोजना भूमि चकबंदी के लिए एसडीओ को अधिकार


मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, विद्यार्थी तिमाही रिपोर्ट मॉनिटरिंग एवं कोऑर्डिनेशन सेल को भेजेंगे। इसमें 25 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की प्रगति, अपराधों की स्थिति, सेवा अधिकार अधिनियम के तहत सेवाओं की उपलब्धता, स्वास्थ्य, शिक्षा व सामाजिक क्षेत्रों की समीक्षा शामिल होगी। वे सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों से जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में संवाद करेंगे। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग से जुड़े किसी एक महत्वपूर्ण स्थल का निरीक्षण भी करेंगे।
दूसरे अहम फैसले के तहत, हरियाणा सरकार ने परियोजना भूमि चकबंदी (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 2017 की धारा 4(1) के अंतर्गत सभी उप-मंडल अधिकारियों (नागरिक) को अपने-अपने क्षेत्र में सक्षम प्राधिकारी नामित किया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, एसडीओ अब अधिनियम में निहित शक्तियों का प्रयोग करेंगे, निर्धारित कार्यों का निष्पादन करेंगे और विभाग द्वारा समय-समय पर जारी नियमों व आदेशों के अनुसार अपने दायित्व निभाएंगे।

 
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X