Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

आरआईएनएल में भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद अधिकारी को हटाना सराहनीय: कासनिया

Updated on Wednesday, September 24, 2025 17:06 PM IST

गुरुग्राम। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के विपणन विभाग में वर्षों से चल रहे कुप्रबंधन, घोटालों और भ्रष्टाचार के उजागर होने के बाद आखिरकार पहली बड़ी कार्रवाई हुई है। हरियाणा लोहा व्यापार संघ ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्रीय प्रबंधक (विपणन) अमित गुप्ता को पद से हटाया जाना सही दिशा में एक मजबूत कदम है।  

आरआईएनएल में भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद अधिकारी को हटाना सराहनीय: कासनिया
-भ्रष्टाचार पर पहली सर्जिकल स्ट्राइक, अब किसी को बख्शा न जाए

हरियाणा लोहा व्यापार संघ के अध्यक्ष अमित कासनिया ने यहां जारी बयान में कहा कि यह आरआईएनएल के पुनर्जीवन के लिए एक शुभ संकेत है। ऐसे अधिकारी जो जान-बूझकर मूल्य में हेरफेर कर कंपनी को नुकसान और कुछ दलालों को फायदा पहुंचा रहे थे, उन्हें अब जवाबदेह ठहराया जा रहा है। संघ द्वारा पहले ही इस्पात मंत्रालय को पत्र भेजकर जनवरी 2025 के उस बड़े टेंडर घोटाले का पर्दाफाश किया गया था, जिसमें 50,000 टन इस्पात न्यूनतम मूल्य पर बेच दिया गया और अगले ही दिन मूल्य में 1000 रुपये प्रति टन की रहस्यमयी कटौती कर दी गई। इससे आरआईएनएल को करोड़ों रुपये का नुकसान और चुनिंदा खरीदारों को अनुचित लाभ हुआ। संघ के अध्यक्ष अमित कासनिया ने कहा कि यदि समय रहते यह कदम नहीं उठाया जाता, तो कंपनी की वित्तीय स्थिति और खराब हो जाती। ऐसे अधिकारियों का हटाया जाना स्वागत योग्य है। यह अभी केवल शुरुआत है। अब हर स्तर पर कठोर कार्रवाई और पारदर्शी जांच जरूरी है।
अमित कासनिया ने कहा कि संघ ने इस्पात मंत्रालय से मांग की है कि पूरा टेंडर रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाए और एक स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए। भ्रष्टाचार में लिप्त सभी अधिकारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाए। आरआईएनएल की नीतियों को पारदर्शी बनाया जाए, ताकि व्यापारियों को नुकसान न हो और कंपनी का पुनर्निर्माण सुनिश्चित हो सके। संघ ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए कठोर और निर्णायक कार्रवाई नहीं हुई, तो हरियाणा का लोहा व्यापारी समुदाय देशव्यापी आंदोलन के लिए तैयार है।

 
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X