Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हिसार के बरवाला में सेक्टर प्लान में होगा संशोधन

Updated on Tuesday, September 23, 2025 18:01 PM IST


चंडीगढ़। हिसार जिले के बरवाला कस्बे में सेक्टर-5 (रेजड़िेंशियल व कमर्शियल) के लिए तैयार किए गए सेक्टरल प्लान में संशोधन किया गया है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग, हरियाणा ने इस संशोधित योजना को मंजूरी देते हुए आमजन से सुझाव और आपत्तियाँ आमंत्रित की हैं। इसके लिए 30 दिन का समय निर्धारित किया गया है।

हिसार के बरवाला में सेक्टर प्लान में होगा संशोधन
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने जारी किया नोटिस
एक माह में दर्ज होंगी आपत्तियां


जानकारी के अनुसार, बरवाला का सेक्टर-5 पहले 15 मार्च, 2024 को जारी ड्राइंग नंबर डीटीपी(एच)3771/2024 के तहत फाइनल डेवलपमेंट प्लान-2041 में स्वीकृत किया गया था। इसके बाद कुछ प्रतिनिधित्व प्राप्त हुए, जिन्हें विभाग ने गंभीरता से जांचा। पड़ताल के बाद मौजूदा सेक्टरल प्लान में बदलाव की आवश्यकता महसूस की गई। परिणामस्वरूप संशोधित सेक्टरल प्लान तैयार कर सरकार से मंजूरी ली गई।
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के निदेशक अमित खत्री ने मंगलवार को कहा कि संशोधित योजना को जनहित में तैयार किया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे योजना का अवलोकन कर आवश्यक आपत्तियाँ व सुझाव समय पर दर्ज कराएं, ताकि बरवाला के सेक्टर-5 का विकास सभी की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जा सके। विभाग ने पहले से स्वीकृत तथा अब प्रस्तावित संशोधित सेक्टरल प्लान की प्रतियां विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं।
इससे नागरिक और हितधारक पुराने व नए प्रस्तावित नक्शों की तुलना कर सकेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति यदि इस संशोधन से असहमति रखता है या सुझाव देना चाहता है, तो वह लिखित आपत्ति कारण सहित सीनियर टाउन प्लानर, हिसार के कार्यालय में जमा करा सकता है। इसके लिए नोटिस जारी होने की तिथि से 30 दिनों का समय तय किया गया है। तय अवधि के बाद मिलने वाली आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X