Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब: 2,303 बाढ़ प्रभावित गांवों में 2.47 लाख मरीजों का किया गया इलाज

Updated on Tuesday, September 23, 2025 17:09 PM IST



चंडीगढ़, 
पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे “विशेष स्वास्थ्य अभियान” के पहले सप्ताह के पूरे होने पर शानदार नतीजे सामने आए हैं। इस दौरान मेडिकल टीमों ने 2303 बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए और 2,47,958 से अधिक ओपीडी परामर्श किए। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज यहां दी। इस बड़े प्रयास के चलते 31,717 बुखार के केस, 7,832 दस्त के केस, 36,119 त्वचा संक्रमण और 16,884 आंखों की बीमारी के मामलों का त्वरित इलाज संभव हुआ है, जिससे किसी बड़े प्रकोप को रोका जा सका।

2303 बाढ़ प्रभावित गांवों में 2.47 लाख मरीजों का किया गया इलाज, मलेरिया के सिर्फ 5 केस सामने आए

20 हज़ार आशा वर्करों ने 7 लाख से अधिक घरों में जाकर की जांच, 2.27 लाख आवश्यक स्वास्थ्य किटें वितरित

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रकोप से बचाने के लिए किया जा रहा है त्वरित इलाज : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने 14 सितंबर को 2303 बाढ़ प्रभावित गांवों में “विशेष स्वास्थ्य अभियान” की अगुवाई के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों — सरकारी डॉक्टरों, नव नियुक्त मेडिकल अधिकारियों, निजी वॉलंटियरों, आयुर्वेदिक मेडिकल अधिकारियों और एमबीबीएस इंटर्न्स — को तैनात करने के निर्देश दिए थे। 14 सितंबर से अब तक के आंकड़े जारी करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पहले से ही रोकथाम की रणनीति पर विशेष ध्यान दिया गया था, जिसके कारण महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए हैं। 20,000 से अधिक आशा वर्करों ने 7 लाख से अधिक घरों में जाकर जांच की और इस दौरान केवल 5 मलेरिया के केस सामने आए। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य टीमों द्वारा इस अवधि में 2.27 लाख आवश्यक स्वास्थ्य किटें भी वितरित की गईं।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि ये आंकड़े स्वास्थ्य संकट की सफल रोकथाम को दर्शाते हैं। जहां बड़े प्रकोप की आशंका थी, वहीं हमारी अग्रिम रोकथाम रणनीति ने लोगों के चारों ओर एक मज़बूत स्वास्थ्य कवच तैयार किया है। मलेरिया के बेहद कम मामले सामने आना और अन्य बीमारियों का व्यवस्थित प्रबंधन यह दर्शाता है कि हमारी त्रि-स्तरीय रणनीति ज़मीनी स्तर पर प्रभावशाली ढंग से काम कर रही है। इसी प्रकार, तीव्र वेक्टर-नियंत्रण अभियानों के तहत 6.22 लाख घरों को मच्छरों के प्रजनन की पहचान के लिए कवर किया गया, 11,582 घरों में प्रजनन स्थलों को ढूंढकर नष्ट किया गया। एक महत्वपूर्ण रोकथाम उपाय के रूप में 1.43 लाख घरों पर अग्रिम लार्वीसाइड का छिड़काव किया गया और रोग संचरण चक्र को तोड़ने के लिए सभी बाढ़ प्रभावित गांवों में व्यापक फ्यूमिगेशन किया गया। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X