Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा: श्राद्ध अमावस्या पर रोटी, खीर, पुरी से 48 गाय बीमार, 17 की मौत

Updated on Tuesday, September 23, 2025 16:55 PM IST



भिवानी, तमाम प्रयासों के बावजूद श्रद्धा पर अंधविश्वास और अज्ञानता एक बार फिर से भारी पड़ा। जिसका परिणाम यह हुआ कि श्राद्ध अमावस्या पर अत्याधिक रोटी, खीर, पुरी व हलवा खिलाने से जिला भिवानी में सोमवार देर रात तक 48 गाय बीमार अवस्था में मिली, जिसमें से 17 की मौत मंगलवार सुबह तक हो चुकी थी। भिवानी में आसपास के क्षेत्र में कल देर रात तक 36 गाय और बवानीखेड़ा में 12 गाय मिला कर कुल 48 गाय बीमार अवस्था में मिली। जिसमें भिवानी में 13 और बवानीखेड़ा में 4 सहित कुल मिलाकर 17 गाय सोमवार देर रात तक मर चुकी थी। इस बार सबसे अधिक चिंता का विषय का यह रहा कि ग्रामीण क्षेत्र से भी भारी तादात में बीमार व मृत गाय की सूचनाएं आई।

श्राद्ध अमावस्या पर रोटी, खीर, पुरी से 48 गाय बीमार, 17 की मौत
लोगों को जागरूक करने के बावजूद भी नहीं रंग लाई गोरक्षा दल भिवानी की मेहनत-संजय परमार


गौरक्षा दल भिवानी के प्रधान संजय परमार ने बताया कि श्राद्ध की अमावस्या पर गौवंश को काल का ग्रास बनने से बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस बार भी अमावस्या से काफी दिनों पहले से गौरक्षा दल भिवानी और प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया था, जिसके माध्यम से लोगों को बताया गया कि उनकी द्वारा अमावस को सड़क पर खड़ी गाय को दी गई दो रोटी भी उनके मौत का कारण बन सकती है। यही नहीं 500 गौरक्षक व 6 एंबुलेंस लोगों को जागरूक करने व बीमार गोवंश के उपचार के लिए दिन-रात कार्य में लगे रहे। जिसमें एक एंबुलेंस गोकुलधाम झज्जर से सुनील निमाणा, एक एंबुलेंस जुई से आशीष अग्रवाल, एक एंबुलेंस लोहानी से कैलाश जांगड़ा, एक एंबुलेंस लोहानी से संदीप कुमार, एक एंबुलेंस नवा की ढ़ाणी से कृष्ण कुमार, एक एंबुलेंस भिवानी नगर परिषद तथा एक गौरक्षा दल की एंबुलेंस सेवा कार्य में जुटी रही। लेकिन इस जागरूकता अभियान बावजूद भी लोगों में अंधविश्वास व अज्ञानता इतनी हावी था कि वह लोग समझ ही नहीं पाए कि उनके द्वारा दी गई दो रोटियां ही उनकी मौत का कारण बनेंगी।
संजय परमार ने बताया कि गौरक्षा दल भिवानी द्वारा अमावस्या अमावस जागरण अभियान चलाने के साथ-साथ उपायुक्त के माध्यम से अमावस्या के दिन रोड पर खड़े हुए गौवंश को गोग्रास देने देना प्रतिबंधित भी करवाया गया था। 

यही नहीं उनकी टीम ने तकरीबन 12 अलग-अलग जगह में अस्थाई बाड़े बनाकर गायों को रोका भी था। लेकि काफी जगह पर कुछ गाय रह गई थी, जिनको लोगों ने अत्यधिक मात्रा में गोग्रास दे देकर मरने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि बीमार पशुओं के इलाज में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा. रविंद्र सहरावत के नेतृत्व में पशु चिकित्सकों और उनके सहायकों की पूरी टीम 24 घंटे के लिए पिछले तीन दिन से तैनात रही, जिन्होंने अपने भरसक और अनथक प्रयास के दम पर कुल 48 बीमार गायों में से 31 गायों की जान बचाई थी। परमार ने प्रशासन से भी अपील की है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों पर विशेष निगरानी रखी, ताकि श्रद्धा के नाम पर कोई भी निर्दोष पशु अपनी जान न गंवाए। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X