Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा

Updated on Monday, September 22, 2025 18:01 PM IST

 

चंडीगढ़, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने किसानों के हित को देखते हुए धान खरीद कार्य को 1 अक्टूबर की बजाए 22 सितंबर से शुरू करने का काम किया  है।  सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों की धान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को जिला कुरुक्षेत्र की लाडवा अनाज मंडी में धान के खरीद कार्य का शुभारंभ करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा अनाज मंडी में धान की खरीद कार्य को शुरू करवाया और किसानों तथा व्यापारियों से बातचीत करते हुए कहा कि किसानों के अनुरोध पर धान खरीद कार्य को निर्धारित समय से पहले शुरू करवाया गया है। इतना ही नहीं किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए गत दिवस हिसार कृषि मेले में किसानों ने गेहूं के बीज पर सब्सिडी देने की मांग रखी थी। इस मांग को चंडीगढ़ जाते ही पूरा किया गया और बीज पर सब्सिडी देने की अधिसूचना को जारी करवाया गया। मुख्यमंत्री के सामने खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा किसान अमित कुमार व चरण सिंह की लगभग 100 क्विंटल पीआर धान की खरीद की गई। पिछले वर्ष पीआर धान की कुल आवक 12,00,000 क्विंटल हुई थी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा अनाज मंडी से किया धान के खरीद कार्य का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने लाडवा मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा 

किसानों के हित को देखते हुए समय से पहले शुरू करवाया खरीद कार्य

 

हालांकि इस सीजन में अनाज  मंडी में पीआर धान की कुल 5000 क्विंटल की आवक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए 1200 रुपए की मदद दे रही है। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X