Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राज्यपाल असीम कुमार घोष ने हरियाणा शहीदी दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Updated on Monday, September 22, 2025 17:41 PM IST

 

चंडीगढ़,
 हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य के उन अनगिनत वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने स्वतंत्रता, न्याय और राष्ट्रीय अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा अपनी वीरता और देशभक्ति के लिए भारतीय इतिहास में सदैव गौरवान्वित रहा है। प्राचीन काल के युद्ध क्षेत्रों से लेकर स्वतंत्रता संग्राम और उसके बाद भी, हरियाणा की धरती ने ऐसे महान वीरों को जन्म दिया है जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

राज्यपाल असीम कुमार घोष ने हरियाणा शहीदी दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की


राज्यपाल प्रो. घोष ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानी राव तुलाराम की शहादत को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए कहा कि उनकी अदम्य भावना और निडर नेतृत्व हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा, ’’उनके साथ, हरियाणा के अनगिनत बेटे-बेटियों ने औपनिवेशिक उत्पीड़न के खिलाफ अद्वितीय बहादुरी से लड़ाई लड़ी और बाद में पूरी निष्ठा से देश की सीमाओं की रक्षा की। राज्यपाल ने कहा कि अपनी सैन्य परंपराओं के लिए प्रसिद्ध अहीरवाल क्षेत्र ने देश को बड़ी संख्या में वीर सैनिक और शहीद दिए हैं। उनका बलिदान राज्य के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय है और हरियाणा की वीर भूमि के रूप में विरासत को सुदृढ़ करता है।

हरियाणा शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर, राज्यपाल ने देश व प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से शहीदों के साहस, देशभक्ति और निस्वार्थ सेवा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ’’हम अपने वीरों को सबसे अच्छी श्रद्धांजलि एकता, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करके दे सकते हैं, जिसके लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी।’’ प्रो घोष ने शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और नागरिकों से उनके बलिदान की स्मृति को जीवित रखने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा शहीदी दिवस न केवल स्मरण का दिन है, बल्कि स्वतंत्रता, न्याय और राष्ट्रीय गौरव के मूल्यों को बनाए रखने के हमारे सामूहिक कर्तव्य की पुन पुष्टि भी है।
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X