Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

जीएसटी रिफार्म से हरियाणा वासियों को होगा चार हजार करोड़ का फायदा- असीम गोयल

Updated on Monday, September 22, 2025 17:37 PM IST


पंचकूला, 
भाजपा मुख्यालय पंचकमल में जीएसटी रिफार्म पर आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री असीम गोयल ने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई भारी छूट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि नई दरों के लागू होने से देश में उत्सव का माहौल है, देश की करोडो जनता इसे इस बचत उत्सव के रूप में मना रही है। गोयल ने कहा, जीएसटी रिफार्म से हरियाणा वासियों को ही चार हज़ार करोड़ रुपयों का फायदा होगा। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफार्म के जिला संयोजक पंकज गुप्ता, जिला महामंत्री जय कौशिक, जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, तेजिंदर गुप्ता टोनी, जिला मीडिया इंचार्ज के. चन्दन उपस्थित रहे। एक प्रश्न के जवाब में असीम गोयल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जटिलता और कुटिलता कांग्रेस के स्वाभाविक गुण है। वर्षो से कांग्रेस ने देश को टैक्स के जाल में उलझा कर रखा था। उन्होंने कहा, कांग्रेस टैक्स सुधार के नाम पर 'एक देश एक कर' का महज ढिंढोरा ही पीटती रही। कांग्रेस राज में 'सी फॉर्म' से व्यापारी परेशान रहते थे, चुंगियों पर लम्बा जाम लगा रहता था। उन्होंने बताया, जीएसटी कौंसिल की बैठकों में विपक्षी दल जीएसटी रिफार्म की तारीफ़ करते है पर बाहर आते ही मीडिया में नकारात्मक बाते करनी शुरू कर देते है। उन्होंने कहा, जिस कांग्रेस पार्टी ने अपने राज में भारी भरकम टैक्स का कभी रिव्यु तक नहीं किया वो आज रिफार्म पर ऊँगली उठा रही है। कांग्रेस पार्टी देश में हो रहे सकारात्मक सुधारो का विरोध करके देश को पीछे धकेलना चाहती है।  

जटिलता और कुटिलता कांग्रेस के स्वाभाविक गुण, जीएसटी रिफॉर्म को उपभोक्ता के चश्मे से देखना चाहिए - असीम गोयल

जीएसटी रिफार्म से हरियाणा वासियों को होगा चार हजार करोड़ का फायदा- असीम गोयल

नए जीएसटी से होने वाले लाभ को जनता तक पहुंचाएगी भाजपा - अजय मित्तल

भाजपा नेता, कार्यकर्ता घर घर बाटेंगे पत्रक - अजय मित्तल 


असीम गोयल ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के मज़बूत नेतृत्व का ही परिणाम है की आज पूरे देश में एक समान कर की व्यवस्था संभव हो पायी है। उन्होंने कहा, आज दुनिया के तमाम देशो की अर्थव्यवस्था डगमगाई हुई है परन्तु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्ता तेज़ गति से आगे बढ़ रही है और बहुत जल्द भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनके उभरेगा। उन्होंने कहा, हिन्दुस्तान आज पूरी दुनिया का ग्रोथ इंजन है। असीम गोयल ने कहा, रिफॉर्म को उपभोक्ता के चश्मे से देखना चाहिए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा, जीएसटी में हुए सुधारो से रोजमर्रा के वस्तुओ में जनता को मिलने वाली छूट की जानकारी को भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि पत्रक और स्टीकर के माध्यम से आम जनता को बताने का काम करेंगे, साथ ही व्यापारियों को भी जीएसटी रिफार्म के प्रति जागरूक करेंगे। इस मौके पर अजय मित्तल ने पंचकूला वासियों को शारदीय नवरात्री और भगवान् अग्रसेन जयंती की बधाई दी। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X