Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

इनेलो जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन के प्रयासों से नूँह में तेज़ी से हो रहा है पानी निकासी कार्य

Updated on Sunday, September 21, 2025 18:57 PM IST

नूंह| रविवार को इनेलो जिलाध्यक्ष चौधरी ताहिर हुसैन एडवोकेट ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ नूँह विधानसभा के गांव गोलपुरी, भड़ंगाका, बैंसी, सूडाका, आँधाका, मछरौली, टेरकपुर, बाबुपुर, सतपुतियाका , गुंडबास आदि दर्जनभर गांवों का दौरा कर जलमग्न भूमि, कब्रिस्तानों व स्कूलों से पानी निकासी का समाधान कराने के लिए मोटर पंप लगवाने का कार्य करवाया ।
इनेलो जिलाध्यक्ष चौधरी ताहिर हुसैन ने कहा कि उपरोक्त सभी गांवों में सिंचाई विभाग द्वारा मोटर पंप लगवा दिए गए हैं । बहुत जल्द पानी निकासी हो जाएगी । उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई दर्जन गाँवों की सैंकड़ों एकड़ भूमि, कब्रिस्तान व स्कूल कई महीनों से जलमग्न हैं । आज मोटर पम्प लगवाकर पानी निकासी का इंतज़ाम कर दिया गया है । बहुत जल्द किसानों व ग्रामवासियों को पानी से राहत मिल जाएगी ।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कई गांवों में मोटर पंप लगाकर पानी निकासी का कार्य किया शुरू


इनेलो नेता चौधरी ताहिर हुसैन ने कहा कि भारी बरसात के कारण किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है । कई गांवों में मकान गिर गए हैं और जान माल का भी नुकसान हुआ है । उन्होंने मौके पर ही इस बाबत जिला उपायुक्त अखिल पिलानी से भी फ़ोन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की ।
चौधरी ताहिर हुसैन ने हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन से माँग की कि जल्द से जल्द किसानों की बर्बाद हुई फसलों व जान माल के नुकसान की विशेष गिरदावरी कराकर उन्हें पूर्ण मुआवजा दिया जाए और जान माल के नुकसान के लिए आर्थिक मदद की जाए। इनेलो नेता ताहिर हुसैन ने कहा कि वे क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को हल कराने के लिए हमेशा प्रयासरत हैं तथा मेवात क्षेत्र की 36 बिरादरी के हर दुख दर्द में 24 घंटे उनके साथ खड़े हैं ।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X