नूंह| नवरात्रि पर्व में पेयजल व विद्युतापूर्ति क़स्बा नगीना में नियमित सुनिश्चित करने की मांग सरकार व प्रशासन है।हिन्दू धर्म में अश्वनी मास के शुक्ल पक्ष में नवरात्रि पर्व 22 सितम्बर से 01 एक अक्टूबर तक मनाए जाएंगे। सर्व जातीय सेवा समिति उपाध्यक्ष रजत जैन ने बताया की 22 सितम्बर से 01अक्टूबर 09दिनों तक हिन्दू धर्म के अनुयायी उपवास रखगें। लेकिन कस्बा में विद्युत,पेयजल जलापूर्ति नियमित ना होने की वजह से जहां कस्बा के बाशिंदों को परेशानियों का सामना करना पड रहा।
नवरात्रि पर्व में पेयजल व विद्युतापूर्ति की करें पूर्ण व्यवस्था
उपवास रखने वाले धर्मानुयायियों को पेयजल व विद्युत की समस्या की वजह से उन्हें शारीरिक, मानसिक,आर्थिक परेशानियां ना उठानी पड़े। सरकार व प्रशासन को 22 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक कस्बा में नियमित रूप से प्रत्येक वार्ड व मोहल्ला में जलापूर्ति सुनिश्चित करें ।विद्युतापूर्ति की भी 24 घंटो के लिए व्यवस्था करें।
रजत ने कहा की धर्मानुयायियों के साथ कस्बावासियों को भी समय रहते पेयजल व विद्युत की समस्या से निजात मिल सके। जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार व प्रशासन को तुरंत प्रभाव से इस मांग पर कार्रवाई करते हुए पेयजल व विद्युत की की व्यवस्था नवरात्रि पर्व में पूर्णरूप से सुनिश्चित करें।