Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा की धरोहर के संवर्धन में जुटी नायब सरकार: डॉ अरविंद शर्मा

Updated on Sunday, September 21, 2025 17:08 PM IST

 
अंबाला। प्रदेश के सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने किंगफिशर टूरिस्ट काम्प्लेक्स में राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष एवं उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष का स्वागत किया व शिष्टाचार भेंट की। शनिवार सांय राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष सपत्नीक अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान किंगफिशर टूरिस्ट काम्प्लेक्स पहुंचे थे। चंडीगढ़ से गोहाना लौट रहे कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
हरियाणा की धरोहर के संवर्धन में जुटी नायब सरकार: डॉ अरविंद शर्मा
 पर्यटन मंत्री ने की राज्यपाल घोष से शिष्टाचार भेंट
 
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने व उनके संरक्षण के संकल्प पर गम्भीरता से काम कर रहा है। सेवा पखवाडा अभियान के दौरान ही प्रदेश संरक्षित 20 स्मारकों के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण पर 95 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को शुरू किया गया है और 2 अक्टूबर तक विरासत की हिफाजत अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आमजन, विशेषकर युवा पीढ़ी प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों के बारे में जागरूक हो सके। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष को बताया कि 2 अक्टूबर से सूरजकुंड में दिवाली मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें खादी और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा निरन्तर दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर अपनी अमिट छाप छोड़ रहा है।
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X