Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अपने विधायकों व सांसदों को खतरे में डाल रहे राहुल गांधी: नायब सिंह सैनी

Updated on Saturday, September 20, 2025 18:37 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे वोट चोरी के अभियान को खारिज करते हुए कहा है कि राहुल गांधी के बयानों से कांग्रेस के विधायक और सांसदों की कुर्सी भी खतरे में आ गई है। शनिवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में नायब सैनी ने कर्नाटक की उन सीटों पर रिपोर्ट जारी की जहां कांग्रेस के नेता चुनाव जीतकर आए हैं और राहुल गांधी वोट चोरी का आरोप लगाते रहे हैं।

 

राहुल गांधी के बहाने रणदीप सुरजेवाला पर सीधा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी, और विधानसभा चुनाव के दौरान कैथल निवासी पारस मित्तल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करके कहा था कि जो लोग कैथल निवासी नहीं हैं उनके वोट कैथल में बनाए गए हैं। याचिका में कांग्रेस नेताओं के वोट कैथल और नरवाना विधानसभा हलकों में होने का दावा करते हुए पारस मित्तल ने 6 मई 2014 को दस हजार फर्जी वोटों की सूची निर्वाचन आयोग को सौंपी थी। जांच के बाद उसमें से सात हजार 447 मतदाताओं को फर्जी मानते हुए मतदाता सूची से हटाया गया था।

अपने विधायकों व सांसदों को खतरे में डाल रहे राहुल गांधी:नायब सैनी
कैथल में हुए फर्जी वोट घोटाले पर रणदीप सुरजेवाला दें जवाब
आज लोकतंत्र नहीं कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व खतरे में है


चुनाव आयोग पर टिप्पणी करने वाले राहुल गांधी या उन्हें स्क्रिप्ट लिखकर देने वाले रणदीप सुरजेवाला बताएं कि 2014 में जब हरियाणा में यह मामला हुआ तो किसकी सरकार थी। नायब सैनी ने कहा कि आज न तो लोग खतरे में हैं और न ही लोकतंत्र को कोई खतरा है। आज केवल कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व खतरे में हैं। देश के आजाद होने के बाद महात्मा गांधी ने कहा था कि भारत आजाद हो चुका है, अब कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए।  
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी कभी वोट चोरी तो कभी ईवीएम खराब और कभी संविधान को खतरा बताकर न केवल देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं बल्कि देश में इसी प्रक्रिया से चुनकर आए अपनी पार्टी के विधायकों और सांसदों की सदस्यता को भी खतरे में डाल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में हुए घटनाक्रम को चुनाव आयोग के उस अधिकारी के साथ जोड़ा जा रहा है जो 2025 में आया है। जिस विधानसभा क्षेत्र में वोट चोरी की बात की जा रही है वहां तो कांग्रेस जीतकर आई थी। इसका मतलब है कि कांग्रेस ने वोट चोरी किए हैं। आरोप लगाकर भाग जाना राहुल गांधी की आदत में शुमार हो चुका है। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने इतने वर्षों के भीतर देश को मजबूत नहीं देशवासियों को मजबूर बनाया है। अब पिछले 11 वर्षों से देश का प्रत्येक गांव व शहर बदल रहा है। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X