Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

आम आदमी को महंगाई से मिली राहत वेरका के दूध और अन्य उत्पाद हुए सस्ते

Updated on Friday, September 19, 2025 18:40 PM IST

चंडीगढ़, उपभोक्ता हितैषी पहल करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज आम जनता को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से वेरका के दूध और अन्य उत्पादों की कीमतों में बड़ी कटौती करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वेरका, जो पंजाब की किसान सहकारी संस्था मिल्कफेड का एक भरोसेमंद ब्रांड है, ने अपने दूध और दुग्ध उत्पादों की लोकप्रिय श्रेणी की कीमतों में महत्वपूर्ण कमी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि संशोधित कीमतें 22 सितंबर 2025 की सुबह से लागू होंगी। उन्होंने कहा कि ये कीमतें भारत सरकार के जी.एस.टी. 2.0 सुधारों के अनुरूप होंगी, जिसके तहत आवश्यक डेयरी उत्पादों पर करों में कमी की गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसे कदम राज्य के सहकारी मॉडल को और मजबूत करेंगे और पंजाब के लोगों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होंगे।

आम आदमी को महंगाई से मिली राहत वेरका के दूध और अन्य उत्पाद हुए सस्ते 

आम लोगों की सुविधा के लिए उठाया अहम कदम



नई कीमतों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को वेरका घी 30 से 35 रुपये प्रति लीटर/किलोग्राम सस्ता मिलेगा। उन्होंने बताया कि टेबल बटर की कीमत 30 रुपये प्रति किलोग्राम, अनसाल्टेड बटर की कीमत 35 रुपये प्रति किलोग्राम, प्रोसेस्ड पनीर की कीमत 20 रुपये प्रति किलोग्राम और यू.एच.टी. दूध (स्टैंडर्ड, टोंड और डबल टोंड) की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर घटाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आइसक्रीम (गैलन, ब्रिक और टब) जैसे अन्य उत्पादों की कीमतों में भी 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है और पनीर की कीमत भी 15 रुपये प्रति किलोग्राम घटाई गई है।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि कीमतों में की गई इस कमी से जनता को कई लाभ मिलेंगे, उत्पादों तक पहुँच बढ़ेगी और उपभोक्ताओं की मांग व बिक्री में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से कर वसूली में भी इज़ाफ़ा होगा जिससे राज्य की वित्तीय स्थिति और मजबूत होगी और साथ ही विकास, गुणवत्ता के मानकों और अनुपालन को सुनिश्चित किया जा सकेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह संशोधन महंगाई से प्रभावित उपभोक्ताओं के लिए बेहद ज़रूरी राहत प्रदान करेगा और संगठित डेयरी उत्पादों की मांग में वृद्धि करेगा, जिससे उपभोक्ताओं की भलाई और किसानों की खुशहाली सुनिश्चित होगी। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X