Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार ने अधिकारियों को दरियाओं के कटाव भराई के कार्यों में और तेजी लाने के दिए निर्देश

Updated on Friday, September 19, 2025 17:28 PM IST



चंडीगढ़, 
पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज अधिकारियों को दरियाओं के कटाव भराई के कार्यों में और तेज़ी लाने के निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ यहां आपात बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने चल रहे कार्यों की स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने प्रदेशभर में तटबंधों के टूटे हिस्सों की मरम्मत और संवेदनशील स्थानों को मज़बूत करने के लिए चल रहे कार्यों की जानकारी भी ली।

पंजाब सरकार ने अधिकारियों को दरियाओं के कटाव भराई के कार्यों में और तेजी लाने के दिए निर्देश

जल संसाधन मंत्री द्वारा चल रहे कार्यों की समीक्षा

अधिकारियों को राहत कार्यों के लिए सभी संसाधन जुटाने के निर्देश



कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अब तक रिपोर्ट हुए 44 कटावों में से अधिकांश पहले ही पूरे किए जा चुके हैं, जबकि बाकी कटावों को भरने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि भविष्य में पानी का अधिक बहाव आता है तो विभाग ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहे। उन्होंने आगे कहा कि इस कठिन घड़ी में यह बेहद आवश्यक है कि इन कार्यों के लिए विभाग के सभी संसाधन जुटाए जाएं और इनके पूरा होने तक सख़्त निगरानी रखी जाए।

बरिंदर कुमार गोयल ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि तटबंधों और अन्य विभागीय संपत्तियों को हुए नुकसान संबंधी जारी मूल्यांकन को शीघ्र पूरा किया जाए ताकि उनकी समय पर मरम्मत सुनिश्चित हो सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन सुरक्षा उपायों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। साथ ही उन्होंने नदियों के किनारे बसे लोगों, कृषि भूमि और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता को भी दोहराया। बैठक में प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार, मुख्य इंजीनियर (ड्रेनेज) हरदीप सिंह मैंदीरत्ता, मुख्य इंजीनियर (नहरें) शेर सिंह, मुख्य इंजीनियर (मुख्यालय) जतिंदर पाल सिंह, मुख्य इंजीनियर (डिज़ाइन) विजय कुमार गर्ग और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X