Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

लॉकडाउन में महिलाओं का सहारा बना हुनर,मास्क बना चालाई घर की रोजी रोटी

Updated on Tuesday, May 12, 2020 00:17 AM IST

भिवानी, 11 मई।  इंसान के हुनर को कोई छीन नहीं सकता है। सीखा हुआ काम कभी न कभी विषम परिस्थिति में जीवन का सहारा बन जाता है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन शहरी क्षेत्र की महिलाओं के लिए भी उनका हुनर लॉक डाउन में सहारा बन गया है। भले ही कोविड-19 महामारी संक्रमण के चलते उनकी जिंदगी घर में लॉक है, पर उनके हौसले डाउन नहीं हैं। उनका सीखा हुआ काम ही आज उनके काम आ रहा है, जिससे वे अपने आप को स्वावलंबी महसूस करती हैं। स्वयं सहायता से जुड़ी अनेक महिलाएं अपने घर में मास्क बनाकर गर्व के साथ वे अपना जीवन बसर कर रही हैं।
 
उल्लखेनीय है कि कोविड-19 महामारी संक्रमण से बचाव को लेकर लॉक डाउन लागू है। इससे चलते लोगों को अपने घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। केवल जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर जाने की इजाजत है। केवल बड़े उद्योग प्रभावित हुए हैं, बल्कि छोटे-छोटे कार्य करने वालों पर साफ तौर पर असर हुआ है। इस दौरान राष्ट्रीय आजाविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी अछूती नहीं रही हैं, जो समूह बनाकर अपना काम करती हैं। लेकिन इन महिलाओं ने लॉक डाउन में अपने हुनर का प्रयोग किया, जो इनके लिए सहारा बना है। आजीविका मिशन की एसएमआईडी ने अनुसार शहरी क्षेत्र की बात करें तो अनेक ऐसी महिलाएं हैं, जो मास्क बनाने के काम में लगी हैं।
 (MOREPIC1) 
बंद हो गई थी पति की पनवाड़ी की दुकान-रेखा
बावड़ी गेट निवासी रेखा ने बताया कि उनके पति की पनवड़ी की दुकान है, जो कि लॉक डाउन के दौरानं सभी दुकानों के साथ वह भी बंद हो गई थी। वह कुछ सिलाई का काम जानती थी, ऐसे में उन्होंने एसएमआईडी ज्योति पांचाल की सलाह पर मास्क बनाने का काम शुरु किया। इससे उनको लॉक डाउन में बहुत सहारा मिला है। उन्होंने कहा कि सीखे काम की हमेशा कदर होती है।
 (MOREPIC2) 
मास्क से चल पड़ी घर की रसोई-शमीना
हनुमान गेट निवासी शमीना ने बताया कि उनके पति टैक्सी चालक हैं। लॉक डाउन होने से उनकी गाड़ी बंद हो गई, जिससे एक बार तो उनके सामने परिवार पालने की नौबत बनी। लेकिन उन्होंने अपना हौंसला नहीं छोड़ा और मास्क बनाने का काम शुरु किया। इससे उनका जीवन-बसर सही ढंग से हो रहा है।
 (MOREPIC3)  
पहले था पेपर वर्क से ज्वैलरी बनाने का काम-मनीषा
भोजावाली देवी मंदिर क्षेत्र निवासी मनीषा ने बताया कि उनका पहले पेपर वर्क से ज्वैलरी बनाने का काम था। इसके लिए उन्होंने सामान भी लाकर रखा हुआ था कि अचानक कोनोना संक्रमण से लॉक डाउन हो गया और उनका काम बंद हो गया। लेकिन उनका सीखा हुआ सिलाई का कार्य अब काम आया और उन्होंने मास्क बनाने शुरु किए। इससे उनको बहुत सहारा मिला है।  राष्ट्रीय आजीविका मिशन शहरी की एसएमआईडी ज्योति पांचाल ने इन महिलाओं के बताया कि जिले में शहरी क्षेत्र में करीब 180 स्वयं सहायता समूह हैं, इनमें अधिकांश महिलाएं कुछ न कुछ काम लॉक डाउन में कर रही हैं। इन महिलाओं के बारे में उन्होंने ये विषम परिस्थिति में परिवार का सहारा बनी हैं, जो अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इनकी तरह अन्य महिलाएं भी लॉक डाउन के दौरान कुछ न कुछ कर सकती हैं, जिससे कि परिवार की आमदनी बढ़ सके। 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X