Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अमृतसर में दो महिलाओं समेत छह नशा तस्कर 9 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Updated on Thursday, September 18, 2025 17:48 PM IST



चंडीगढ़, 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम दौरान सीमा पार चल रहे नार्को-आतंक नेटवर्कों विरुद्ध बड़ी सफलता दर्ज करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने छह नशा तस्करों को 9.066 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार करके दो और नशा तस्करी गिरोहों का पर्दाफ़ाश किया है। यह जानकारी पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने वीरवार को यहाँ दी।

अमृतसर में दो महिलाओं समेत छह नशा तस्कर 9 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार

विदेशी गैंगस्टर हरप्रीत उर्फ़ हैपी जट्ट सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्मों की इस्तेमाल कर चला रहा था मॉड्यूल : डीजीपी गौरव यादव

दोनों मॉड्यूलों में एक ही पाकिस्तान-आधारित तस्कर का साझा संबंध था, जो हेरोइन की खेपें गिराने के लिए ड्रोन का करते थे इस्तेमाल : सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर



गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के गाँव काले घनूपुर के हनी (18), अमृतसर के जंडियाला गुरु के परमदीप सिंह उर्फ़ पारस (18), अमृतसर के जंडियाला गुरु के हरविंदर सिंह उर्फ़ हिंदा (19), अमृतसर के गाँव डांडे के गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपी (25), तरनतारन के गाँव ढाला की जसबीर कौर (40) और तरनतारन के गाँव हवेलियां की कुलविंदर कौर (54) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मोगा स्थित जगप्रीत सिंह उर्फ़ जग्गा द्वारा चलाए जा रहे नशा तस्करी सिंडिकेट के मुख्य सहयोगी यासीन मुहम्मद को 7.1 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार करने के एक दिन बाद अमल में लाई गई है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि शुरुआती जांच से पता लगा है कि जंडियाला गुरु का रहने वाला हरप्रीत उर्फ़ हैपी जट्ट विदेशी गैंगस्टर के पाकिस्तान स्थित तस्करों से सीधे संबंध रखता था और वह सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्मों का इस्तेमाल कर इस नेटवर्क को चला रहा था। डीजीपी ने कहा कि अमृतसर के पुलिस स्टेशन छेहरटा में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं और दोनों मामलों में व्यापक नेटवर्क और सीमा पार के आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए और जांच की जा रही है।

पहले ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए, पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि शुरू में, आरोपी हनी को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था और आगे की जांच दौरान उसके साथी परमदीप सिंह उर्फ़ पारस को नामज़द किया गया, जिसे बाद में 5.032 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि जांच दौरान मॉड्यूल के दो और सदस्यों, हरविंदर हिंदा और गुरप्रीत गोपी को नामज़द करके गिरफ्तार किया गया, जबकि पुलिस टीमों ने गुरप्रीत के कब्ज़े से 3.010 किलो हेरोइन और बरामद की, जिससे इस मॉड्यूल से कुल रिकवरी 8.062 किलो हो गई है।

सीपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी गुरप्रीत और परमदीप सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराई जा रही नशे की खेप को तय स्थानों – जैसे कूड़े के ढेर या चिन्हित खंभों – से उठाते थे। उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति हैपी जट्ट के निर्देशों पर हेरोइन की खेप को आगे सप्लाई करते थे।
एक अन्य कार्रवाई में, सीपी गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि जसबीर कौर और कुलविंदर कौर नाम की दो महिला तस्करों को 1.004 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी जसबीर कौर पाकिस्तानी तस्करों से सीधे संपर्क में थी। उन्होंने कहा कि दोनों मॉड्यूलों में एक ही पाकिस्तान-आधारित तस्कर का साझा संबंध था। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X