Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

बाढ़ प्रभावित लोगों की ‘चढ़दी कला’ के लिए सुखमणि साहिब पाठ और शबद कीर्तन का राजभवन में हुआ आयोजन

Updated on Thursday, September 18, 2025 17:46 PM IST

 

चंडीगढ़, गुरु नानक देव सभागार, पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में बाढ़ प्रभावित लोगों की ‘चढ़दी कला’ के लिए सुखमणि साहिब पाठ और शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। यह आयोजन राजभवन कर्मचारी सांस्कृतिक एवं खेल संघ, पंजाब, चंडीगढ़ द्वारा गुरुद्वारा पातशाही दसवीं, सेक्टर 8, चंडीगढ़ के सहयोग से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इस अवसर पर उपस्थित होकर प्रार्थना सभा में भाग लिया।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बाढ़ प्रभावित लोगों की ‘चढ़दी कला’ के लिए राजभवन में अयोजित सुखमणि साहिब पाठ और शबद कीर्तन में भाग लिया।

बाढ़ से प्रभावित लोगों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की

समारोह को संबोधित करते हुए, राज्यपाल ने कहा कि संकट के समय सामूहिक प्रार्थना और सामुदायिक सेवा ‘चढ़दी कला’ (खुशहाली) की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के कल्याण के लिए किए जा रहे नेक प्रयासों की सराहना की। चंडीगढ़ के सेक्टर 8 स्थित गुरुद्वारा साहिब से आए रागी जत्थे ने मधुर शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। रागी सिंह बाबा सुक्खा सिंह ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की भलाई के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए अरदास की।

कार्यक्रम के बाद लंगर का आयोजन किया गया और राज्यपाल ने स्वयं लंगर सेवा की। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव विवेक प्रताप सिंह और राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। यह कार्यक्रम राजभवन कर्मचारी सांस्कृतिक एवं खेल संघ, पंजाब, चंडीगढ़ के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें अध्यक्ष भीम सैन गर्ग, उपाध्यक्ष केहर सिंह और महासचिव कमलजीत सिंह तथा पंजाब राजभवन के अन्य कर्मचारी शामिल थे। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X