Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब: धान की खरीद के लिए 27,000 करोड़ रुपये का प्रबंध

Updated on Thursday, September 18, 2025 17:07 PM IST



चंडीगढ़, 
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने आज जालंधर जिले की भोगपुर दाना मंडी में धान खरीद सीजन की औपचारिक शुरुआत करते हुए किसानों की पूरी फसल की ढुलाई सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराया। खरीद प्रबंधों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार सभी हितधारकों के लिए सुचारू और निर्बाध खरीद सीजन सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। कटारूचक ने आगे कहा कि हाल ही में आई बाढ़ से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद, पूरे पंजाब में बेहतर प्रबंध किए गए हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई कठिनाई न आए। मीडिया को संबोधित करते हुए कटारूचक ने कहा कि खरीद सीजन के दौरान किसानों की भलाई हमेशा प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है।

उन्होंने बताया कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है और सरकार ने पहले ही सितंबर के लिए 15,000 करोड़ रुपये और अक्टूबर के लिए 27,000 करोड़ रुपये की नकद ऋण सीमा प्राप्त कर ली है। उन्होंने आगे कहा कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए बारदाने (गनी बैग) की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इस वर्ष पंजाब को 172 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था लेकिन लगभग 190 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद के लिए प्रबंध किए गए हैं।

मंत्री ने भरोसा दिलाया कि फसल की ढुलाई और भुगतान एक साथ किया जाएगा और किसानों के खातों में सीधा भुगतान तुरंत डाल दिया जाएगा। उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, पंजाब मंडी बोर्ड और जिला प्रशासन के अधिकारियों को पारदर्शिता और कुशलता सुनिश्चित करने के लिए मंडियों में कार्य की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए। पंजाब मंडी बोर्ड ने निर्बाध खरीद सुनिश्चित करने के साथ-साथ मंडियों में बिजली, स्वच्छ पेयजल और अन्य सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था के लिए 1822 मंडियां/खरीद केंद्र सक्रिय किए हैं।

अपने दौरे के दौरान लाल चंद कटारूचक ने किसानों गुरकीरत सिंह, जसपाल सिंह और सुखराज सिंह से भी बातचीत की, जिन्होंने भोगपुर दाना मंडी में तेज खरीद प्रक्रिया की सराहना की। मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी फसल का भुगतान जल्द से जल्द किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मंडियों में पूरी तरह सूखा धान ही लाएं क्योंकि अधिक नमी होने पर खरीद प्रक्रिया में कठिनाई आ सकती है। इस मौके पर वरिष्ठ आप नेता पवन कुमार टीनू, एसडीएम रणदीप सिंह हीर, डीएफएससी हरवीन कौर और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X