Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार के प्रयासों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जीवन पटरी पर लौटने लगा

Updated on Wednesday, September 17, 2025 17:07 PM IST



चंडीगढ़, पंजाब सरकार द्वारा राज्य में बाढ़ के कारण गांवों में फैली गंदगी को साफ करने और प्रभावित क्षेत्रों में बीमारियों के फैलाव को रोकने के लिए शुरू की गई सफाई, फॉगिंग और छिड़काव की कार्रवाई से प्रभावित क्षेत्रों में जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। पंजाब कैबिनेट के विभिन्न मंत्रियों ने आज दौरा कर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में शुरू किए गए राहत कार्यों का निरीक्षण किया।

पंजाब सरकार के प्रयासों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जीवन पटरी पर लौटने लगा

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ऑपरेशन राहत के तहत तारापुर और कीरतपुर साहिब का दौरा

बाढ़ की स्थिति में सुधार: राहत कैंप घटकर 41 और उनमें ठहरे लोगों की संख्या घटकर 1945 हुई: हरदीप सिंह मुंडियां

कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क द्वारा 10 गांवों में चलाए जा रहे राहत कार्यों का निरीक्षण

लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सफाई अभियान की शुरुआत


पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज ऑपरेशन राहत के तहत अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव तारापुर और कीरतपुर साहिब में चल रहे राहत कार्यों तथा शिवालिक की पहाड़ियों के साथ लगते नीम पहाड़ी क्षेत्र से खड्ड में आने वाले बरसाती पानी से इस इलाके के रिहायशी घरों की दीवारों को हुए नुकसान का जायज़ा लिया। बैंस ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा गुरदिता जी में डंगा/तटबंध लगाने की सेवा का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर बैंस ने ऑपरेशन राहत के तहत स्थानीय सेवादारों द्वारा चलाई जा रही कार सेवा में शामिल ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों के डीज़ल के लिए 50,000 रुपये का योगदान दिया।

कैबिनेट मंत्री, पंजाब, लाल चंद कटारूचक्क की निगरानी में बाढ़ प्रभावित 10 गांवों में महासफाई अभियान चलाया गया। इन गांवों में स्कोल, ढिंडा/भुपालपुर, कोटली जवाहर, पलाह, घोला, कोट भटियां, बलोतर, सरोता, दनवाल और खोजकी चक्क शामिल थे। इस सफाई अभियान के अंतर्गत गलियों की सफाई, खड़े पानी पर स्प्रे, फॉगिंग मशीनों द्वारा फॉगिंग आदि करवा कर लोगों को सफाई के लिए प्रेरित किया गया। श्री कटारूचक्क ने आगे कहा कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक गांव को साफ-सफाई के लिए पंजाब सरकार की ओर से एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त दी जाएगी।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र पट्टी के गांव राधलके, राम सिंह वाला और मुंठियावाला आदि में सफाई अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि यह सफाई अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पूरी तरह साफ नहीं हो जाते। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य के सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार फॉगिंग और एंटी-लार्वा स्प्रे कराया जा रहा है।

इसी दौरान पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि 16 सितंबर तक के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार प्रभावित गांवों की संख्या 2472 से बढ़कर 2483 और प्रभावित आबादी 389176 से बढ़कर 389258 हो गई है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राहत कार्यों में सकारात्मक प्रगति देखने को मिल रही है क्योंकि राहत कैंपों की संख्या 66 से घटकर 41 हो गई है और इन कैंपों में रह रहे व्यक्तियों की संख्या भी 3449 से घटकर 1945 रह गई है, जो जमीनी स्तर पर स्थिति में हो रहे सुधार को दर्शाती है। 
Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X