संगरूर। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम श्री स्कूल योजना के तहत पंजाब के 331 स्कूलों की नुहार बदलने वाली है। केंद्र सरकार ने राज्य के स्कूलों में बुनियादी ढांचा विकास हेतु 3125.54 लाख रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है। इस योजना के तहत पंजाब में कुल 5801.79 लाख रुपये जारी किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने केंद्र सरकार द्वारा धनराशि जारी किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र से जारी होने वाले अन्य अनुदान राशि की तरह पंजाब सरकार ने अभी तक इस राशि के बारे में भी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। पंजाब सरकार की यह आदत रही है कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के हितों के लिए जारी होने वाली धनराशि के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती है और उस धनराशि का इस्तेमाल किसी दूसरे कार्यों पर किया जाता है।
केंद्र सरकार बदलेगी पंजाब के स्कूलों की नुहार
पंजाब के 331 पीएम श्री स्कूलों के लिए 3125 लाख जारी
राज्य में जारी होंगे कुल 5801 लाख
अरविंद खन्ना ने कहा कि पंजाब के स्कूल शिक्षा महानिदेशक की तरफ से अपने पत्र पी.एम.श्री./शि.व/2025-26/
259191 के माध्यम से पंजाब के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सूचित करके कहा है कि पीएम श्री योजना के अंतर्गत सिविल वर्कस की स्वीकृत विभिन्न गतिविधियों के निर्माण हेतु शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से वर्ष 2025-26 के लिए मंजूर किए गए कुल 5801.79 लाख रुपये के फंडों में से पहली किश्त के रूप में 3125.54 लाख रुपये के फंड पहले किश्त के रूप में जारी किए गए हैं।
अरविंद खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब को लेकर पूरी तरह से गंभीर हैं और केंद्र सरकार ने अपनी वचनबद्धता के तहत समय पर अनुदान राशि जारी कर दी है। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि अब पंजाब सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि इस पैसे को किसी अन्य कार्य की बजाए स्कूलों में सिविल वर्कस के लिए ही समय पर खर्च करे। इससे पंजाब के हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
क्या पीएम श्री स्कूल योजनाअरविंद खन्ना ने बताया कि पीएम श्री स्कूल योजना,भारत सरकार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसका लक्ष्य देश भर में 14,500 से अधिक पीएम श्री स्कूल विकसित करना है। यह योजना नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने, छात्रों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करने, आधुनिक बुनियादी ढांचे प्रदान करने और शिक्षकों के कौशल को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन की गई है। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के लिए
स्मार्ट क्लासरूम, उन्नत प्रयोगशालाएं और तकनीकी संसाधनों जैसी सुविधाओं से लैस स्कूलों का विकास करना है।
पंजाब में किस जिले के कितने स्कूलों को मिली राशि
जिला का नाम स्कूल अनुदान राशि
अमृतसर 22 204.19 लाख
बरनाला 11 120.43 लाख
बठिंडा 26 220.65 लाख
फरीदकोट 07 062.03 लाख
फतेहगढ़ साहिब 06 048.03 लाख
फाजिल्का 12 139.47 लाख
फिरोजपुर 17 201.38 लाख
गुरदासपुर 24 264.53 लाख
होशियारपुर 19 178.41 लाख
जालंधर 16 098.80 लाख
कपूरथला 06 045.95 लाख
लुधियाना 23 229.92 लाख
मलेरकोटला 06 051.75 लाख
मानसा 15 109.49 लाख
मोगा 12 099.07 लाख
पठानकोट 12 137.35 लाख
पटियाला 26 357.66 लाख
रूपनगर 07 070.44 लाख
संगरूर 16 099.88 लाख
एसएएस नगर 17 160.12 लाख
श्री मुक्तसर साहिब 09 060.92 लाख
एसबीएस नगर 06 045.50 लाख
तरनतारन 16 119.57 लाख
कुल 331 3125.54 लाख