Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस की 5जी टेलीकॉम से जुड़ी चोरी पर कार्रवाई, 61 गिरफ्तार, 95 मामले दर्ज

Updated on Tuesday, September 16, 2025 17:54 PM IST



चंडीगढ़, 
भारती एयरटेल लिमिटेड के 5जी टेलीकॉम आधारभूत संरचना को निशाना बनाकर चल रही चोरी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने राज्य भर में 61 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और 95 एफ आई आर दर्ज की हैं। इस कार्रवाई से दूरसंचार सेवाओं में व्यापक व्यवधान को समाप्त किया गया है।

उच्च-मूल्य 5जी संरचनाओं से जुड़ी चोरी की रिपोर्टों के बाद, पुलिस महानिदेशक (डी जी पी) पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (एस आई टी) गठित की गई थी। एस आई टी का नेतृत्व डीआईजी राजपाल संधू कर रहे हैं। टीम ने दोषियों को पकड़ने और चोरी हुए उपकरणों की बरामदगी के लिए जिला पुलिस इकाइयों के साथ करीबी तालमेल बनाया। इस संबंधी जानकारी साझा करते हुए एस आई टी के चेयरमैन डीआईजी राजपाल संधू ने बताया कि आरोपियो द्वारा मुख्य रूप से जीयूटी-1 कार्ड्स (बेस बैड यूनिट्स) को निशाना बनाया जा रहा था, जो 4जी और 5जी सिग्नल के संचार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपकरण हैं। उन्होंने कहा कि चोरी की पूरी प्रक्रिया दो मिनट से भी कम समय में अंजाम दी जा रही थी, फिर आरोपी मौके से फरार हो जाते थे।

पंजाब पुलिस की 5जी टेलीकॉम से जुड़ी चोरी पर कार्रवाई, 61 गिरफ्तार, 95 एफआईआर दर्ज

डीआईजी राजपाल संधू की अगुवाई में  जांच टीम चोरी के पिछले सभी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए सक्रिय

चोरी को अंजाम देने वाले उच्च-मूल्य जीयूटी-1 कार्ड्स को बनाया जा रहा था निशाना, दो मिनट से कम समय में की जाती थी चोरी



तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब पुलिस ने इन चोरियों में शामिल नेटवर्क्स को सफलतापूर्वक उजागर किया है। डीआईजी ने बताया कि आगे के रिश्तों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। एस आई टी मामले में संभावित आंतरिक भागीदारी का पता लगाने में भी जुटी हुई है। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि समाज-विरोधी तत्वों को ऐसी गतिविधियों से तुरंत बाज आने या सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी जाती है। साथ ही, जिला पुलिस बलों द्वारा समर्पित क्रैक टीमों का गठन किया गया है ताकि जांच और गिरफ्तारी की प्रक्रिया और तेज़ हो सके। आगामी समय में और गिरफ्तारीयों की उम्मीद जताई गई है। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X