Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

गन्ना बकाया राशि शीघ्र जारी की जाएगी: हरपाल सिंह चीमा

Updated on Monday, September 15, 2025 19:03 PM IST



चंडीगढ़, 
पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज गन्ना किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को भरोसा दिया कि निजी मिलों द्वारा खरीदे गए उनके गन्ने की कीमत में पंजाब सरकार के हिस्से की बकाया राशि जल्द से जल्द जारी कर दी जाएगी। इस दौरान किसान संगठनों ने बैठक और भरोसे के लिए वित्त मंत्री का धन्यवाद किया। यहां अपने कार्यालय में गन्ना किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कृषि समुदाय की भलाई प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

गन्ना बकाया राशि शीघ्र जारी की जाएगी: हरपाल सिंह चीमा

गन्ना किसानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में दिया भरोसा

वित्त मंत्री द्वारा ग्राम पंचायत जल सप्लाई पंप ऑपरेटर एसोसिएशन, पंजाब पुलिस कोरोना वारियर्स, फ्रीडम फाइटर्स उत्तराधिकारी संस्था और दंगा पीड़ित वेलफेयर सोसाइटी के साथ भी बैठकें

संबंधित विभागों को जायज़ मांगों के शीघ्र समाधान हेतु निर्देश दिए 

उन्होंने भुगतान में किसी भी विलंब के कारण गन्ना उत्पादकों को होने वाली वित्तीय कठिनाइयों को समझते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार बकाया भुगतान की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि प्रदेश के किसानों को उनकी उपज का समय पर भुगतान प्राप्त हो।



गन्ना किसानों के साथ बैठक से पहले, वित्त मंत्री ने ग्राम पंचायत जल सप्लाई पंप ऑपरेटर एसोसिएशन, पंजाब पुलिस कोरोना वारियर्स, फ्रीडम फाइटर्स उत्तराधिकारी संस्था और दंगा पीड़ित वेलफेयर सोसाइटी सहित विभिन्न एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया। ये बैठकें इन संगठनों की मांगों और मुद्दों के समाधान पर केंद्रित थीं। वित्त मंत्री ने संबंधित विभागों को इन प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सभी जायज़ मांगों एवं मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए। इन बैठकों के दौरान, माजा किसान संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष बलविंदर सिंह राजू, दोआबा किसान कमेटी के अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान, पंजाब पुलिस कोरोना वारियर्स के अध्यक्ष गुरबाज़ सिंह, ग्राम पंचायत जल सप्लाई पंप ऑपरेटर्स के अध्यक्ष बंत सिंह, फ्रीडम फाइटर्स उत्तराधिकारी संस्था के दो अलग-अलग विंग्स के अध्यक्ष चित्तन सिंह मानसा और मेजर सिंह, तथा दंगा पीड़ित वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह सहित इन संगठनों के अन्य सदस्य भी अपने-अपने मुद्दे प्रस्तुत किए। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X