Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

आत्मनिर्भर भारत में होगी पंजाब की अहम भूमिका: सतनाम संधू

Updated on Sunday, September 14, 2025 17:12 PM IST

 
 
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में पंजाब की भूमिका सबसे अहम होगी। वर्ष 2047 तक पंजाब को देश का विकसित राज्य बनाने के लिए उद्यमियों को चाहिए वह स्वदेशी उत्पादों का बढ़ावा दे। उक्त विचार राज्य सभा सांसद एवं शिक्षाविद सतनाम सिंह संधू ने आज पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित 11वें इन्स-आउट के समापन अवसर पर उपस्थित उद्यमियों तथा आर्किटेक्चर सेक्टर के विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह देश तभी आत्मनिर्भर बनेगा जब पंजाब पूरी तरह से विकसित होगा। 
आत्मनिर्भर भारत में होगी पंजाब की अहम भूमिका:सतनाम संधू
पीएचडीसीसीआई के स्टूडेंट आर्किटेक्चर डिजाइन कंपीटिशन में युवाओं का किया उत्साहवर्धन
उद्योगपतियों से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील ताकि बढ़े रोजगार के अवसर 
पंजाब में देश का नेतृत्व करने की क्षमता है। संधू ने स्थापित उद्योगपतियों से आह्वान किया कि वह स्टार्टप को बढ़ावा दे। इससे स्वदेशी वस्तुओं का उत्पादन बढ़ेगा। जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। संधू ने पीएचडीसीसीआई प्रबंधकों की इस आयोजन के लिए सराहना करते हुए कहा कि शहर के विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर  स्वदेशी उत्पाद मेला लगाएं ताकि आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत में पंजाब की भागेदारी बढ़ सके। इससे पहले आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए पीएचडीसीसीआई के सीईओ एवं सैक्टरी जनरल रणजीत ने कहा कि चैंबर 120 साल पुराना संगठन है ओर 25 राज्यों में इसकी शाखाएं हैं। चैंबर द्वारा सरकार उद्योगों के बीच मे ब्रिज का काम किया जा रहा है। 
पीएचडीसीसीआई चण्डीगढ़ चेप्टर के चेयर मधुसूदन विज ने कहा कि तीन दिनों के दौरान यहां इमारत निर्माण के क्षेत्र में आ रही नई तकनीक और बदलाव, ग्रीन एनर्जी समेत कई विषयों पर सेमिनार का आयोजन किया गया है। इस अवसर सांसद सतनाम संधू ने स्टूडेंट आर्किटेक्चर डिजाइन कंपीटिशन आर्कस्पायर के प्रथम विजेता चितकारा यूनिवर्सिटी की टीम को प्रथम, चण्डीगढ़ की यूनिवर्सिटी की टीम को द्वितीय तथा इंडो ग्लोबल कॉलेज की टीम को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। पीएचडीसीसीआई के को चेयर सुव्रत खन्ना ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पीएचडीसीसीआई की सीनियर क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद के अलावा कई गणमान्य मौजूद थे। 
Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X