Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार धान का एक-एक दाना खरीदने के लिए पूरी तरह तैयार: बरसट

Updated on Friday, September 12, 2025 18:21 PM IST



चंडीगढ़, 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार सूबे की मंडियों में से धान का एक-एक दाना खरीदने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह जानकारी पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स हरचंद सिंह बरस्ट ने 16 सितंबर, 2025 से शुरू होने वाले खरीफ खरीदी सीजन के लिए सुचारू और कुशल खरीद प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु आज समीक्षा बैठक के दौरान दी। बरस्ट ने सचिव पंजाब मंडी बोर्ड रामवीर के साथ मिलकर खरीद प्रबंध संबंधी बोर्ड की तैयारियों का जायज़ा लेने हेतु जिला मंडी अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

खेती-बाड़ी और किसान भलाई मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां के निर्देशानुसार पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए कि सूबे की सभी 1,822 मंडियों एवं खरीद केंद्र धान की फसल की संग्रहण-संरक्षण व्यवस्था के लिए ठोस प्रबंधों से लैस हों, ताकि किसानों, आढ़तियों, मजदूरों और व्यापारियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को मंडियों की सफाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति, पीने के पानी की सुविधा, शौचालय और बैठने के लिए छांव समेत व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

पंजाब सरकार धान का एक-एक दाना खरीदने के लिए पूरी तरह तैयार: बरसट

 पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने निर्बाध खरीद सुनिश्चित करने के लिए खरीद प्रबंधों का लिया जायजा



उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया के दौरान मंडियों में काम करने वाले मजदूरों के लिए पर्याप्त छायादार क्षेत्र और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उनके आराम और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा सके। उन्होंने जिला मंडी अधिकारियों और मुख्यालय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे व्यक्तिगत रूप से मंडियों का दौरा करें, जमीनी स्तर पर मूल्यांकन करें और खरीद सीजन के दौरान निरंतर निगरानी बनाए रखें, ताकि किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके। चेयरमैन ने किसानों के लिए अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने पर भी ज़ोर दिया ताकि किसान अपनी उपज बिना किसी कठिनाई के बेच सकें।


चेयरमैन द्वारा पंजाब मंडी बोर्ड क्रिकेट टीम की जर्सी लॉन्च

इस दौरान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने पंजाब सिविल सचिवालय क्लब द्वारा आयोजित दूसरी वार्षिक कर्मचारी क्रिकेट लीग के लिए बोर्ड की क्रिकेट टीम की जर्सी भी लॉन्च की। इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड्स टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली पंजाब मंडी बोर्ड क्रिकेट टीम की भी हौसला अफ़जाई की। इस दौरान  टीम की ओर से श्री बरसट और सचिव श्री रामवीर को उपविजेता रहने पर प्राप्त हुई ट्रॉफी भी भेंट की गई। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X