Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मंडियों में आवश्यक चिकित्सा और सफाई सुविधाएं सुनिश्चित की जाए: लाल चंद कटारूचक

Updated on Friday, September 12, 2025 18:14 PM IST



चंडीगढ़, 
धान के आगामी खरीद सत्र को ध्यान में रखते हुए, खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को तनदेही से कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के अंतर्गत मंडियों में आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

आज यहाँ अनाज भवन में विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक और डी.एफ.एस.सीज के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मंत्री को बताया गया कि 190 लाख मीट्रिक टन (एल.एम.टी.) धान की खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं, जबकि भारत सरकार के खाद्य उत्पादन और वितरण मंत्रालय द्वारा 173.13 एलएमटी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेश में चावल मिलों की संख्या 5049 है, जबकि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा, चावल के भंडारण के लिए आवश्यक स्थान सुनिश्चित करने के संबंध में अपने कड़े प्रयासों के तहत, राज्य सरकार द्वारा अगले 3 महीनों के लिए प्रति माह न्यूनतम 10 एल.एम.टी. गेहूं की चुकाई के लिए नियमित रूप से एफ.सी.आई./भारत सरकार को मुद्दा उठाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, 8 सितंबर, 2025 को कस्टम मिलिंग नीति 2025-26 को अधिसूचित किया गया है और चावल मिलों की अलॉटमेंट व चावल मिलों को मंडियों से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है।

कैबिनेट मंत्री के ध्यान में यह भी लाया गया कि पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा इस सत्र में धान की खरीद के लिए 1823 नियमित खरीद केंद्रों को अधिसूचित किया गया है। इस मौके पर मंत्री को बताया गया कि 49,987 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट (सी.सी.एल.) की आवश्यकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) ने सितंबर 2025 के लिए 15,018 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है और बकाया सीमा सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा, मुफ्त राशन योजना के 1.30 करोड़ लाभार्थियों की ई-क्यूआरसी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। बोरदाने के संबंध में, पंजाब को 4.21 लाख गठाएं प्राप्त हो चुकी हैं, जबकि 39,000 गठाएं कोलकाता से आ रही हैं। इसके अलावा, पिछले सत्रों की 60,000 बोरदाने की गठाएं भी उपलब्ध हैं। साथ ही, 47,500 तरपालों की आपूर्ति भी प्रगति अधीन है। इस अवसर पर अन्य उपस्थित थे डायरेक्टर वरिंदर कुमार शर्मा, अतिरिक्त सचिव पनग्रेन कमल कुमार गर्ग, अतिरिक्त डायरेक्टर डॉ. अंजुमन भास्कर, अजयवीर सिंह सराओ और जीएम (वित्त) सर्वेश शर्मा। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X