Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण काम करने वाले 11 शिक्षकों को छठे टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में मिला सम्मान

Updated on Friday, September 12, 2025 17:24 PM IST

 
 
 
चंडीगढ़। किसी ने आर्थिक तौर पर वंचित स्टूडेंट्स को यूनिफार्म, किताबें और स्टेशनरी देकर पढ़ाई में मदद तो किसी ने बच्चों को पढ़ाने के अपने तरीके में ऐसा बदलाव किया ताकि उन्हें आसानी से मैथ्स जैसा कठिन विषय समझ आ जाए। किसी ने अपने अनोखे प्रयास से अपने स्कूल को नया रूप देकर बच्चों की संख्या बढ़ाई तो किसी ने दृष्टिहीन स्टूडेंट्स को शिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया। शिक्षक दिवस के मौके पर जब ऐसे 11 असाधारण शिक्षकों का सम्मान किया गया तो सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। 
शिक्षा के क्षेत्र  में असाधारण काम करने वाले 11 शिक्षकों को छठे टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में मिला सम्मान
सांसद सतनाम सिंह संधू और एसबीएसएसयू के वीसी डॉ.मिश्रा ने किया स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के शिक्षकों को सम्मानित
मानव मंगल ग्रुप ऑफ स्कूल्स और डॉ.जीसी मिश्रा मेमोरियल एजुकेशनल एंड चैरीटेबल ट्रस्ट ने आयोजित किया समारोह
मौका था मानव ग्रुप ऑफ स्कूल्स की ओर से डॉ. जीसी मिश्रा मेमोरियल एजुकेशन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित किए गए छठे टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड समारोह का। समारोह में ट्राईसिटी के अलावा पंजाब और हरियाणा के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। वर्ष 2018 से टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
मानव मंगल स्मार्ट स्कूल, सेक्टर-88 के सभागार में हुए इस अवार्ड समारोह में राज्यसभा सांसद और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू मुख्य अतिथि थे जबकि सरदार बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी, गुरदासपुर के वाइस चांसलर डॉ.एसके मिश्रा सम्मानित अतिथि के तौर पर मौजूद थे। समारोह में मानव मंगल ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डॉयरेक्टर संजय सरदाना, मानव मंगल हाई स्कूल, चंडीगढ़ की ब्रांच डॉयरेक्टर अंजलि सरदाना, एसोसिएट डॉयरेक्टर्स संकल्प सरदाना और समर्थ सरदाना और डॉ. जीसी मिश्रा मेमोरियल एजुकेशन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी मयंक मिश्रा भी मौजूद थे। 
टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड्स से सम्मानित होने वाले 11 शिक्षकों में सार्थक गवर्नमेंट इंटीग्रेटेड मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-12 ए, पंचकूला के भीम सिंह, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, पीएयू, लुधियाना की रूमानी आहूजा, इंस्टीट्यूट फॉर ब्लाइंड, सेक्टर-26 चंडीगढ़ के राजेश कुमार आर्या, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के डॉ. हरवंश सिंह जज इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल के प्रोफेसर व पंजाब यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक प्रो.जगत भूषण, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर-42, चंडीगढ़ के एसोसिएट प्रोफेसर व समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. रंजय वर्धन, गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, कोठे इन्दर सिंह वाले, बठिंडा के एलिमेंटरी टीचर व नेशनल अवार्डी राजिंदर सिंह, गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-20, चंडीगढ़ की प्रवीण कुमारी, गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर-48 की एनटीटी मनिका शर्मा, हंसराज पब्लिक स्कूल, सेक्टर-6, पंचकूला की संगीता पोपली, मानव मंगल हाई स्कूल, चंडीगढ़ की लाइब्रेरियन सीमा आनंद शामिल हैं। 
 
 
Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X