Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब के एनसीसी कैडेट्स ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीती राष्ट्रीय चैंपियनशिप

Updated on Thursday, September 11, 2025 18:55 PM IST



चंडीगढ़, 
ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त कर राज्य का मान बढ़ाते हुए पंजाब डायरेक्टोरेट एन.सी.सी. के कैडेट्स ने लगातार दूसरे वर्ष (2024 और 2025) गौरवमयी ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप (ए.आई.टी.एस.सी.) सीनियर डिवीजन चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया है। इस शानदार उपलब्धि के लिए कैडेट्स को बधाई देते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि लगातार दूसरी जीत हमारे एन.सी.सी. कैडेट्स के अडिग इरादे, दृढ़ता और अनुशासन का प्रमाण है। उल्लेखनीय है कि इन कैडेट्स (पी.एच.एच.पी.एंड सी.) ने महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे बड़े संस्थानों समेत 16 से अधिक डायरेक्टराट्स पर जीत दर्ज करके नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है।

पंजाब के एनसीसी कैडेट्स ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीती राष्ट्रीय चैंपियनशिप

 शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की तरफ से कैडेट्स को बधाई



शिक्षा मंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि यह जीत केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि इन कैडेट्स ने समाज के लिए कठिन समय में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बेहतरीन सेवा देने से लेकर पंजाब में हाल ही में आए भीषण बाढ़ के दौरान बचाव और राहत कार्यों में सिविल अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना शामिल है।
उन्होंने कहा कि मैदान में चैंपियन और समाज के रक्षक के रूप में इन कैडेट्स की भूमिका एन.सी.सी. के मुख्य सिद्धांत और डायरेक्टोरेट के मोटो "अनुशासन और सेवा सबसे ऊपर" को पूरी तरह से प्रदर्शित करती है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन कैडेट्स की सफलता पंजाब डायरेक्टोरेट को राष्ट्रीय स्तर पर मिलिट्री अनुशासन और नेतृत्व का मार्गदर्शक बनाती है। उन्होंने यह भी कहा कि जीतों का सिलसिला यहीं समाप्त नहीं होता, बल्कि यह एक नए युग की शुरुआत है और पंजाब पूरे देश के लिए उत्कृष्टता की मिसाल बनेगा। बैंस ने कैडेट्स को सुनहरा भविष्य हासिल करने की शुभकामनाएं दीं और इस शानदार उपलब्धि के लिए उनके इंस्ट्रक्टरों और सम्पूर्ण एन.सी.सी. फैमिली के प्रयासों की प्रशंसा की। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X