Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है भाजपा सरकार: पंडित मोहन लाल बड़ौली

Updated on Thursday, September 11, 2025 18:52 PM IST



चंडीगढ़, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश विस्तारित कार्य समिति की बैठक गुरुवार को करनाल स्थित मंगल ऑडोटोरियम के सभागार में हुई। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली व हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद् की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ वंदे मातरम के गीत से हुआ।

मातृशक्ति ही घर, समाज और देश की असली नींवः डा. सतीश पूनिया  

महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है भाजपा सरकार : पंडित मोहन लाल बड़ौली

करनाल में भाजपा महिला मोंर्चा की प्रदेश विस्तारित कार्य समिति की बैठक


भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी मातृशक्ति ही समाज, घर और देश की असली नींव है। हमारी मातृशक्ति ही सनातन समाज को जोड़े रखती है और घर से लेकर देश की अर्थव्यवस्था और राजनीति भी उन्हीं पर टिकी है। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्या बाई जैसी वीरांगनाओं और अंतरिक्ष वैज्ञानिक कल्पना चावला का भी स्मरण किया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में देश का नाम रोशन किया।
डा. पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की असुरक्षा और समस्याओं को दूर करने के लिए मोदी सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने महिलाओं से आत्मनिर्भर भारत के अभियान में सहयोग देने का आग्रह किया। डा. पूनिया ने कहा कि पीएम मोदी ने छोटी-छोटी चीजों में भी विदेशी सामान की बजाय स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने का संकल्प दिलाया ताकि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।

आगामी चुनावों में महिला कार्यकर्ताओं को रहने वाली है अहम भूमिका और भागीदारी : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा का महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हमेशा समाज और संगठन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का काम करने का तरीका ऐसा है कि कार्यकर्ता लगातार व्यस्त रहते हैं। उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति समर्पण और मेहनत के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है।
श्री उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात को एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया और वर्ष 2014 से भारत की संस्कृति और शक्ति को पूरी दुनिया के सामने स्थापित किया है तथा विश्व में अलग पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और उज्ज्वला जैसी योजना लागू करके महिलाओं के प्रति अपनी संवेदनाओं को प्रकट किया है। प्रधानमंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं, नगरपालिकाओं और निगमों में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान सुनिश्चित किया है।
श्री बडौली ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन उपलक्ष्य में प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक ‘सेवा पखवाड़े’ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा दिवस से शुरू होने वाले इस पखवाड़े में महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इस सेवा पखवाडे में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।  उन्होंने कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि भारतीय जनता पार्टी में हमेशा कार्यकर्ताओं को ही मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए नगर पालिका और नगर परिषद चुनावों में भी कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिए गए थे। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाले सभी चुनावों में महिला कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण भूमिका और भागीदारी निभाने का अवसर मिलेगा।

*महिला सशक्तिकरण  सिर्फ एक शब्द नहीं है, बल्कि एक जीवन शैलीः सुमन सैनी*

बैठक में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण  सिर्फ एक शब्द नहीं है, बल्कि एक जीवन शैली है, एक सोच है, एक आंदोलन है। यह सिर्फ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन्हें सामाजिक, राजनीतिक और मानसिक रूप से भी सशक्त करने की एक अनवरत यात्रा है।
उन्होंने कहा कि बैठक में आप सभी के बीच आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। इस बैठक में उपस्थित हर एक चेहरा, हर एक महिला शक्ति का प्रतीक है। इस बात पर गर्व महसूस करती हूँ कि हम सब मिलकर एक ऐसे समाज का निर्माण कर रहे हैं, जहाँ महिलाओं को सम्मान, अधिकार और आगे बढऩे के असीमित अवसर मिल रहे हैं। आज का यह आयोजन सिर्फ एक बैठक नहीं है, बल्कि यह हमारे सामूहिक संकल्प, हमारी एकजुटता और हमारी अटूट शक्ति का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कई कदम उठाए। उन्होंने देश की सर्वोच्च संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारी वंदन बिल पास करवाया। इस ऐतिहासिक निर्णय से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ेगी। इसके साथ हाल ही में प्रधानमंत्री ने देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए पानीपत से ‘बीमा सखी योजना’ का शुभारंभ किया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने हाल ही में महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ को लागू करने का निर्णय लिया है। यह योजना पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की आगामी जयंती अर्थात 25 सितंबर, 2025 से शुरू होगी। इस योजना के तहत पात्र सभी महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा की हरियाणा सरकार महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए पूर्ण रूप से कृत संकल्प है। लेकिन हमारी यात्रा अभी पूरी नहीं हुई है। अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। आज भी हमारे समाज में कुछ ऐसी चुनौतियां हैं, जिन्हें हमें मिलकर दूर करना है। एक महिला होने के नाते, हम एक-दूसरे को सबसे अच्छी तरह समझ सकती हैं। हम एक-दूसरे की शक्ति हैं।

प्रधानमंत्री मोदी भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े नेताः फणीन्द्रनाथ शर्मा

संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने महिला कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े नेता हैं, और उनका संदेश हर कार्यकर्ता तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सिर्फ बूथ कमेटी के सदस्यों के साथ ही नहीं, बल्कि अपने आस-पास की अन्य महिलाओं को भी इक-ा करके इस कार्यक्रम को सुनें। उन्होंने कहा कि हरियाणा की महिलाएं अगर एक साथ बैठकर मन की बात सुनेंगी, तो इससे न केवल समाज में नई ऊर्जा का संचार होगा, बल्कि दुनिया को यह संदेश भी जाएगा कि हरियाणा की नारी शक्ति प्रधानमंत्री के साथ एकजुट होकर खड़ी है।
   
महिलाएं भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केसपनों को करे साकार : डा. अर्चना गुप्ता

भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को पंच परिवर्तन के सिद्धांतों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी जिस मूल संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की एक शाखा है, वह इस विजयादशमी, 2025 को अपने 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है, और इस शताब्दी वर्ष में विभिन्न गतिविधियों में महिला मोर्चा को प्रमुख भूमिका निभानी होगी। उन्होंने पंच परिवर्तन के पांच प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे केवल कार्यक्रमों का हिस्सा न बनें, बल्कि अपनी नेतृत्व क्षमता को निखारें ताकि वे भविष्य में विधायक और सांसद बनकर जनता की सेवा कर सके। उन्होंने कहा कि महिलाएं ही सरस्वती, लक्ष्मी और दुर्गा का रूप हैं और वे ही भारत को एक विकसित राष्ट्र बना सकती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को मिला सम्मान: उषा प्रियदर्शी

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पहुंचनें पर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को न केवल सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान मिला है, बल्कि उन्हें फाइटर प्लेन उड़ाने और युद्ध का नेतृत्व करने तक का अवसर भी मिला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को न केवल सुरक्षित जीवन प्रदान किया है बल्कि उन्हें सशक्त बनाया है। महिलाओं को मिले इस सम्मान का सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि आज वे हर क्षेत्र में देश की सेवा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं अपनी भागीदारी से प्रधानमंत्री के सपनों को पूरा करेंगी और भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगी। इस मौके पर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने मौके पर उपस्थित सभी को केंद्र व प्रदेश सरकार की जानकारी देते हुए इन सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की ताकि सभी लोगों को सरकार की इन कल्याण कारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

महिलाओं की समाज और देश की दिशा बदलने में अहम भूमिका: जगमोहन आनंद

करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान मिलता है विशेषकर महिलाओं को । उन्होंने कहा कि महिलाएं दुर्गा शक्ति हैं। महिलाओं की समाज और देश की दिशा बदलने में अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी उत्थान के लिए निरंतर काम हो रहा है। उन्होंने करनाल विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और वर्तमान सांसद की ओर से भी सभी का हार्दिक अभिनंदन किया।
इस मौके पर करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, पटौदी की विधायक विमला चौधरी, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर, जिला मीडिया प्रभारी डा. अशोक कुमार, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मीना चौहान,  पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, कविता जैन, पूर्व विधायक कलानौर सरिता, पूर्व विधायक कालका लतिका शर्मा,चेयरपर्सन रोजी मलिक, वीना बेंटिक, जिला अध्यक्ष मीना कंबोज, निरूपमा सदर,भाजपा नेत्री मिनाक्षी भिडर,  जिला उपाध्यक्ष प्रियंका काठपाल, जिला आईटी सहप्रमुख डा. पूनम पांचाल, जिला सचिव उषा पांचाल, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष, महिला मोर्चा की सयोजिता गुप्ता, डा मीनाक्षी शर्मा,भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुमित्रा, महामंत्री रजनी शर्मा, करनाल प्रभारी, सुनीता गोयल, चेयर पर्सन सुमित्रा चौहान सहित भारी संख्या में महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रही।
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X