Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 11वां भारतीय क्षेत्रीय सम्मेलन बेंगलुरु में शुरू

Updated on Thursday, September 11, 2025 18:16 PM IST

 

चंडीगढ़,राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) का 11वां भारतीय क्षेत्रीय सम्मेलन वीरवार को बेंगलुरु में शुरू हो गया। सम्मेलन में देश भर के विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारी शिरकत कर रहे हैं। इसमें सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पीठासीन अधिकारी भाग ले रहे हैं। हरियाणा का प्रतिनिधित्व विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा कर रहे हैं। वीरवार को बेंगलुरु पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सम्मेलन के पहले दिन लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में एग्जिक्यूटिव कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण भी शामिल हुए। इस दौरान सम्मेलन की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद सम्मेलन का उद्घाटन सत्र हुआ।

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 11वां भारतीय क्षेत्रीय सम्मेलन बेंगलुरु में शुरू

इस दौरान लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुग्राम में आयोजित शहरी स्थानीय निकायों के सम्मेलन की सफलता के लिए हरियाणा विधान सभा और प्रदेश सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन देश में अपने आप में पहला विशिष्ट प्रयोग था, जो हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के प्रयासों से सफलतापूर्वक सिरे चढ़ सका। इस चर्चा के दौरान हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सुझाव दिया कि पहली बार चुनकर आने वाले मंत्रियों के लिए भी प्रशिक्षण की विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे उनको संसदीय कामकाज की बारीकियों से अवगत करवाया जा सके। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा विधान सभा की ओर से चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों के लिए आयोजित कार्यशाला का भी जिक्र किया। सम्मेलन में इसकी सराहना की गई। सम्मेलन में दल-बदल निरोधक कानून की समीक्षा समिति के सदस्यों की संख्या बढ़ाए जाने का भी सुझाव आया। कहा गया कि इस समिति में 4 सदस्य होते हैं, लेकिन अब इनकी संख्या 10 से 12 की जानी चाहिए। सम्मेलन 13 सितंबर तक चलेगा। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X