Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

राज्यपाल असीम कुमार घोष ने जलभराव से प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रकों को किया रवाना

Updated on Thursday, September 11, 2025 18:04 PM IST

 

चंडीगढ़,  
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने वीरवार को हरियाणा राजभवन से भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा द्वारा राहत सामग्री से भरे 5 ट्रकों को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह राहत सामग्री हरियाणा के सिरसा, कैथल, अंबाला व फतेहाबाद जिलों के लिए भेजी गई।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह राहत सामग्री उन क्षेत्रों के लिए भेजी गई है, जहां भारी वर्षा और जलभराव के कारण लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हुआ है। यह पहल प्रभावित लोगों को त्वरित और प्रभावी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है, ताकि उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके और उनके जीवन को सामान्य करने में मदद मिले।

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में जलभराव से प्रभावित लोगों और किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। प्रभावित लोगों को मुआवजा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल शुरू किया गया है, जहां नागरिक अपने नुकसान का विवरण दर्ज कर मुआवजे के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस पोर्टल का उपयोग करें और अपनी समस्याओं को दर्ज करें।

उन्होंने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की इस मानवीय पहल की सराहना की और सभी स्वयंसेवकों व दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस राहत कार्य में योगदान दिया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डी.के. बेहरा, एडीसी मोहन कृष्णा, वरिष्ठ निजी सचिव जगन नाथ बैंस, निजी सहायक राहुल डागर, शंखा चटर्जी व राजभवन के अन्य अधिकारियों के साथ रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव महेश जोशी, संयुक्त सचिव  अनिल जोशी व संस्था के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। 
Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X