Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब: हथियारों की तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 6 हथियार और 5.75 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद

Updated on Thursday, September 11, 2025 18:01 PM IST



चंडीगढ़। 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित प्रदेश बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने छह सदस्यों को 6 आधुनिक हथियार और 5.75 लाख रुपये की हवाला राशि सहित गिरफ्तार कर सीमा पार से संचालित हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान प्रगट सिंह निवासी ग्राम वान तारा सिंह, तरनतारन; अजयबीर सिंह उर्फ अजय निवासी गली पंजाब सिंह, अमृतसर; करनबीर सिंह उर्फ करन निवासी पाल एवेन्यू, अमृतसर; श्री राम निवासी पाल एवेन्यू, अमृतसर; महिकप्रीत सिंह उर्फ रोहित अफसर कॉलोनी, अमृतसर और दिनेश कुमार निवासी आदमपुर, जालंधर के रूप में हुई है। बरामद किए गए हथियारों में एक 9 मिमी ग्लॉक, तीन .30 बोर पीएक्स-5 पिस्टल, एक .32 बोर और .30 बोर पिस्टल शामिल हैं।

हथियारों की तस्करी का मुख्य आरोपी छह अन्य आरोपियों सहित गिरफ्तार; 6 हथियार और 5.75 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद

— गिरफ्तार आरोपी महिकप्रीत सिंह अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर सिंडिकेट चला रहा था: डीजीपी गौरव यादव

— मुख्य आरोपी महिकप्रीत को गोवा से किया गिरफ्तार: सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर



डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह सिंडिकेट गिरफ्तार आरोपी महिकप्रीत सिंह उर्फ रोहित द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देशों के तहत चलाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान जांच के विभिन्न चरणों पर कई बरामदगियां हुई हैं।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अन्य सम्बंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारी और बरामदगियां होने की उम्मीद है।

पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए बताया कि आरोपी प्रगट सिंह को पहले दो हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था, जो सीमा पार की खेपों का हिस्सा थे और नेटवर्क के माध्यम से आगे वितरित किए जाने वाले थे।

जांच के दौरान मॉड्यूल के अन्य सदस्य अजयबीर, करनबीर और श्री राम को एक पिस्टल सहित गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आगे बताया कि महिकप्रीत के रूप में पहचान किए गए मॉड्यूल के मुख्य सरगना को गोवा से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से तीन हथियार बरामद किए गए।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच में पाया गया है कि हथियारों की तस्करी के व्यापार का पैसा हवाला नेटवर्क के माध्यम से भेजा जा रहा था, जिसमें आरोपी दिनेश को 5.75 लाख रुपये की हवाला राशि सहित गिरफ्तार किया गया। इस संबंधी केस अमृतसर के थाना गेट हकीमा में असला एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 218 दिनांक 18-08-2025 को दर्ज किया गया है। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X